अलीनगर। आंख की रोशनी चले जाने से आर्थिक रूप से परेशान प्रधान प्रजापति को मंगलवार को श्री सेवा सामाजिक संस्था के मुख्य संरक्षक व चेयरमैन संतोष खरवार ने दस हजार रूपये का आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद करने की बात कही। संतोष खरवार ने कहा कि गरीबों का सेवा व सहयोग सबस बढ़ कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। आर्थिक रूप से सक्षम हर व्यक्ति को अपने आस-पास के उन गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए जो आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं। आतंरिक खुशी व सुख की अनुभूति तभी होती है जब हम किसी गरीब, असहाय का सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री सेवा सामाजिक संस्था की ओर से प्रधान प्रजापति को आर्थिक सहयोग दिया गया है और आगे भी जो सहयोग होगा किया जायेगा। वही संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने प्रधान को 15 दिन का खाद सामग्री दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आप निश्चिंत होकर अपने आंख का इलाज कराईये जो भी खर्च आयेगा संस्था द्वारा दिया जायेगा। गौरतलब है कि प्रधान प्रजापति के आंख की रोशनी चले जाने से आर्थिक संकट से जूझने की खबर सोशल मीडियाा पर वायरल हुई थी जिसको श्री सेवा सामाजिक संस्था ने संज्ञान लेकर खाद सामग्री देकर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया था। इस अवसर पर आशाराम यादव, सभासद प्रतिनिधि शिवशंकर शर्मा, लाल बहादुर आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।यूबीआई का मना १०४वां स्थापना दिवस
Post Views: 275 चंदौली। बबुरी स्थित देश के सबसे विश्वसनीय बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 104वा स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से केक काटकर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा […]
चंदौली।जैपुरिया में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 186 दुलहीपुर। जैपुरिया स्कूल्स में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 पदक बच्चों ने जीता। जैपुरिया स्कूल का सी०बी०एस०ई० गेम्स में परचम लहराने वाले 20 से अधिक बच्चों का नेशनल लेवल गेम्स में चयन किया गया है। सी०बी०एस०ई द्वारा आयोजित क्लस्टर एवं जोनल स्तर पर विविध खेल […]
चंदौली।नगर पालिका परिषद बैठक में ५.८० करोड़ के प्रस्ताव पास
Post Views: 458 मुगलसराय। नगर पालिका परिषद चेयरमैन संतोष खरवार की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पांच करोड़ अस्सी लाख का प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें विद्युत संबंधित कार्यों पर दो करोड़ 59 लाख खर्च होंगे। शुद्ध पेयजल पर एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका […]