चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के तुलसीआश्रम में आयोजित दंगल में सैयदराजा विधान सभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिला हौसला बढ़ाया। आयोजक कर्ताओं ने मनोज सिंह डबलू के पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में कहाकि कुश्ती भारत की प्राचीन काल से आ रही परम्परा है। हमारे देश के पहलवानों ने विश्व में अपना लोहा मनवाया है। जनपद चन्दौली के विभिन्न गावों में एक से बढ़कर एक पहलवान हैं। कई पहलवानों ने उत्तर प्रदेश केशरी का सम्मान पाने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किया है। जब भी मेरे सहयोग के लिए आप लोग आह्वान करेंगे मै पूरी तत्मयता से मदद करने के लिए तैयार रहूंगा। हर युवा को थोड़ी बहुत कसरत करनी चाहिए इससे जहां शरीर स्वस्थ होता है। भाग दौड़ के दौर में लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे है। जिससे छोटी बड़ी बिमारियां सताती रहती हैं। इससे बचने के लिए सभी लोगों को अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में व्यायाम, कसरत, योग आदि को शामिल करना चाहिए।
Related Articles
चंदौली। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों का नहीं हो रहा विकास:गार्गी
Post Views: 711 चंदौली। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछड़ों को और भी पीछे करने पर आमादा हैं। दलित पिछड़ो का कोई […]
चन्दौली।भगवान अवधूत राम का मना तीसवां महानिर्वाण दिवस
Post Views: 352 मुगलसराय। परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का तीसवाँ महानिर्वाण दिवस पूज्य माँ श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ के प्रांगण में मनाया गया। प्रात: काल माँ गंगा का पूजन एवं कलश यात्रा निकाली गयी जो अघोरान्ना परो मंत्रो नास्ति तत्वं गुरोरू परम का जाप करते हुए परम पूज्य श्री अघोरेश्वर के चरण पादुका […]
चंदौली।डाक विभाग में एक छत के नीचे ७३ सरकारी सेवाएं
Post Views: 331 चंदौली। जिला मुख्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को डाक विभाग की ओर डाक मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया। उन्होंने डाक विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देेते हुए बताया कि आप लोगों को डाक विभाग […]