बबुरी। कस्बे के अशोक इंटर कालेज में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार बनी तो हर होली और दिवाली पर मुक्त गैस सिलेंडर गरीब महिलाओं को दिया जाएगा। बुधवार की दोपहर बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के मैदान में मुगलसराय विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दौरान बबुरी अशोक इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा क्या किसान सम्मान निधि आप सभी को मिलता है तो एक ने कहा की सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलता। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा आप भाजपा प्रत्याशी से लिखवा लीजिएगा। बाकी लोग अपने ग्राम प्रधान से फॉर्म भरवाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ हुआ है। लोगो सरकार के द्वारा चलाये जा रहे हर स्किम का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। एक अन्य सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय क्षात्रों को सकुशल वापस लाने के लिए लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। इस जंग में सरकार के साथ सेना का जहाज भी लगा हुआ है। बहुत जल्द ही यूक्रेन में फंसे सभी क्षात्र सकुशल वापस अपने देश आ जाएंगे। वही मृतक क्षत्र के शव के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही मृतक का शव भी हम यूक्रेन से वापस भारत ले आएंगे।
Related Articles
चदौली। कर वसूली की डीएम ने की समीक्षा
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 807 चदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो संबंधित समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए समस्त विभाग उपलब्ध बजट का सदुपयोग करते हुए समय से बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें। उपलब्ध बजट के सापेक्ष […]
चंदौली। फुटबाल प्रतियोगिता में बनारस से गाजीपुर को हराया
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 408 चहनियां। बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब रामगढ के बैनर तले गुरूवार को एक दिवसीय अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मैंच नव दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बनारस व कादरिया स्पोर्टिंग क्लब फु फु वा व गाजीपुर के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम ने तीन गोल दागकर गाजीपुर को 3-1 […]