पड़ाव। तड़वा वीर बाबा के समीप जीटी रोड पर एक गड्ढे में सपा के नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धान रोपाई करके जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हैं लेकिन जीटी रोड पर कई जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हैं उन गड्ढों में बरसात की वजह से पानी भर जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जिला प्रशासन तो आंख मुंदा हुआ है। कहा कि इसी जनपद से भारत सरकार के रक्षामंत्री भी आते हैं। विशाल सिंह ने कहा कि अभी तो हम लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जिला प्रशासन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है अगर हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से शशिकांत साहनी, चंद्रशेखर सिंह, राकेश गुप्ता, राजू यादव, बाबू खान, विनोद कुमार विश्वकर्मा, सूरज पटेल, संजय पटेल, कैलाश पटेल, गोविंद पटेल, नारायण पटेल, भोनू जायसवाल आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।बाल विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 261 पड़ाव। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी के प्रांगण में शुक्रवार अन्तर्विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के दर्जनों विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका डॉ० जयशीला पाण्डेय ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त […]
चंदौली। ५० लाख से अधिक लागत के कार्यो की समीक्षा
Post Views: 226 चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 10 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में विशेष फोकस करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कर्मनाशा […]
चंदौली।कोलमंडी की समस्या राम भरोसे
Post Views: 301 मुगलसराय। जब किसी को पड़ाव या वाराणसी जाना पड़ता है तो उनके जेहन में सबसे पहले चंधासी की धूल आती है। लेकिन लोगों के लिए और कोई विकल्प नहीं होने के कारण उन्हे उसी उड़ते हुए धूल में से गुजरना पड़ता है। उस रास्ते से गुजरने के बाद लोगों का क्या हाल […]