चंदौली। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान 6 अक्टूबर को जनपद दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके विचारों को सुनने के लिए जनपद के कोने.कोने से भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने बताया कि चंदौली मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा करेंगे। मेडिकल कालेज चंदौली के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिससे चंदौली के साथ-साथ बिहार के लोगों को भी बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी। आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचने की जरूरत है। ताकि जनसभा को सफल बनाया जा सके। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां बांटी। कहा कि जो जिम्मेदारियों मिली है उसे जनसभा से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंहए जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, सर्वेश कुशवाहा, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, काशीनाथ सिंह, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, अखिल पोद्दार, अनिल तिवारी, हृदय तिवारी, किरण शर्मा, राकेश मिश्रा, छत्रबलि सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
Post Views: 426 सकलडीहा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन अनुज्ञापित शराब की दुकानों का ज्वाईंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा आबकारी विभाग के साथ गुरूवार को पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। इसे देखते हुए शराब का स्टॉक और बार कोड का मिलान किया […]
चंदौली।जनपद में हैं प्रतिभावान पहलवान:मनोज
Post Views: 798 चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के तुलसीआश्रम में आयोजित दंगल में सैयदराजा विधान सभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिला हौसला बढ़ाया। आयोजक कर्ताओं ने मनोज सिंह डबलू के पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में कहाकि […]
चंदौली। पीएम का हर गरीब को घर देने का वादा हो रहा पूरा:अवधेश
Post Views: 546 सकलडीहा। देश के प्रधानमंत्री ने हर गरीब को 2022 तक अपना खुद का घर होने की बात कही थी। यही नहीं उन मकानों में रसोई गैस कनेक्शन, पीने का पानी, बिजली कनेक्शन व शौचालय की भी सुविधा दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश […]