सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त किया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पहुँचकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात गाँवो में पहुँचकर लोगो से जनसम्पर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा नेता का माल्यार्पण कर बधाई दिया। वही भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से प्रत्याशी घोषित किया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व व जनपद के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ का आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, संदीप सिंह फौजी, विजय गुप्ता, मोनू पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।भू-वैज्ञानिक पद पर हुआ किसान के बेटे का चयन
Post Views: 849 चहनियां। क्षेत्र के सुरतापुर के रहने वाले किसान अरविंद मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा का चयन भू वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। जिससे परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। विकास खंड चहनियां के सुरतापुर निवासी शिवम मिश्र का चयन यूपीएससी 2020 की परीक्षा में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ […]
पीएम किसान सम्मान निधि : पूर्वांचल के जिलों में 12 वीं किस्त के सम्मान से वंचित हुए 6.73 लाख किसान
Post Views: 1,599 जौनपुर, । किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हैं। व्यवस्था में खामी के चलते तमाम पात्र लाभ से वंचित हो जा रहे हैंं। इसमें में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। योजना की गत 17 अक्टूबर को जारी हुई 12 वीं किस्त के लाभ से […]
चंदौली।केक काटकर मनाया नववर्ष का जश्न
Post Views: 236 चहनियां। महुअर बलुआ स्थित राहुल नालेज सीटी कैम्पस में रविवार को प्रबन्धक आनन्द तिवारी सोनू के नेतृत्व में केक काटकर लोगों को बधाई विश करके नववर्ष का जश्न मनाया गया। इस दौरान कैम्पस को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके कार्यक्रम को आनन्द […]