चंदौली। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत हथियानी के प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र चौहान के मौत के बाद हुए चुनाव के दौरान गत दिनों मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना मंगलवार को सदर विकास खंड कार्यालय में हुई। जिसमें प्रत्याशी की मौत के बाद प्रत्याशी के पुत्र अरविंद ने नामांकन किया था। पहले राजेश यादव व संजू यादव प्रत्याशी थे। इसके बाद तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसका मतदान 9 मई को गहमागहमी के बीच हुआ। 3200 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 2562 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिस की मतगणना मंगलवार की सुबह सदर ब्लाक परिसर में हुई। जिसमें राजेश यादव 945, अरविंद चौहान 930 और संजू यादव ने 660 मत प्राप्त कि इसमें 22 मतपत्र अवैध पाए गए। इसके बाद आर ओ मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जहां 15 मतों से राजेश यादव ने अरविंद चौहान को शिकस्त दी। चुनाव परिणाम आते ही जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के सराय पकवान गांव की मंगलवार को मतगणना हुई। इस दौरान तीसरी बार दुर्गा प्रसाद पांडेय ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 71 मतो से चुनाव हराकर विजेता बने। गणना में 1516 मतों के सापेक्ष 1475 मत वैघ 41 मत अवैध घोषित किया गया। चुनाव से पूर्व 25 अप्रैल को सराय पकवान गांव में एक प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुन: 9 मई को चुनाव हुआ। 11 मई को मतगणना हुई। मतगणना के दौरान तीसरी बार दुर्गा प्रसाद पांडेय 508 मत पाकर 71 मतों से विजयी हुई। इस प्रकार दूसरे नम्बर सुरेश उपाध्याय 437 मत प्राप्त किया। तीसरे नम्बर राजेश 266 और फेक्कन मौर्या 264 मत प्राप्त किया। अंत में चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर कोतवाल अवनीश कुमार राय, एआरओ पवन दूबे,अभिषेक सिंह, जगदीश प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दुर्गा पांडेय 2000 से 2010 तक ग्राम प्रधान रहे। इसके बाद 2015 से 2020 तक पत्नी चिंता पांडेय प्रधान और दुर्गा प्रसाद पांडेय क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गये। पुन: 2021 में दुर्गा प्रसाद पांडेय प्रधान निर्वाचित किये गये हैं।
Related Articles
चंदौली। बीमार बिट्टू की मदद के लिए आगे आये पूर्व विधायक
Post Views: 403 सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव निवासी दिव्यांग दंपती शिवपूजन राम और तारा देवी का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र बिट्टू किडनी के रोग से पीडि़त है। जिसके ईलाज व मदद के लिए सपा के मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सामने आए। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक […]
चंदौली।मंत्री ने खस्ताहाल सड़कों के मरम्मत का दिया निर्देश
Post Views: 436 चहनियां। विधान सभा सकलडीहा के सड़कों, दिव्यांगजनो के लिए मानसिक मंदित विद्यालय की स्थापना व बलुआ घाट के सुन्दरीकरण के लिए प्रयासरत भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की उपस्थिति में शुक्रवार की देर शाम को जिलाधिकारी संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा किया। इस दौरान किसानों […]
चन्दौली।बीडीसी पद के लिए नामांकन
Post Views: 468 चंदौली। पूर्व ब्लाक प्रमुख चाखन सिंह की पुत्र वधू डिंपी सिंह ने बगही कुम्भापुर बरहनी ब्लाक से बीडीसी पद के लिए अपना नामांकन किया। इसी तरह मृत्युजंय पांडेय ने ग्राम रेवसां बरहनी ब्लाक से नामांकन किया।