चन्दौली। ग्राम राममांडो विकास खंड शहाबगंज के प्रधान पवन प्रताप सिंह को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जिम्मेदारी सौपी। 25 वर्षीय पवन प्रताप सिंह पीजीडीएम तक शिक्षा प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक में सेवा दे रहे थे। पवन प्रताप सिंह ने बताया संगठन का पूरे जनपद में मजबूती से गठन किया जाएगा और जो भी गांवों के विकास में समस्याएं आएगी उसे त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाए गरीबों, दलितो, वंचितो एवं जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाई जाएगी जिससे आम जन की समस्या का निराकरण हो सके। आगे अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का गठन जनपद में तेजी से किया जाएगा। जिससे गांवों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराकर समस्याओ का निराकरण किया जा सके जिससे गांवों का विकास हो सके।
Related Articles
चंदौली। जन मन विजय अभियान का शुभारम्भ
Post Views: 574 मुगलसराय। जन मन विजय अभियान के तहत रविवार को शकुराबाद में नए वोटर पंजीकरण सपा के जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय के प्रभारी परवेज अहमद जोखू के द्वारा कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो […]
पशु तस्करों-पुलिस के भागमभाग में घटनाएं हो रही घटित
Post Views: 511 चकिया। पशु तस्करों के पुलिस से भागमभाग के खेल में कई घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसमें पशु तस्करों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। पहला मामला मार्च 2004 को चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बियर के पास पशु तस्कर के वाहन के आने की सूचना पर आई नगर तथा बबुरी थाने […]
चंदौली-आतंकवादियों से मुठभेड़ में चंदौली का लाल शहीद
Post Views: 814 चहनियां। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर के प्रधान राजेश यादव के बड़े भाई हरिद्वार यादव को जम्मू कश्मीर में गुरूवार की सुबह आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया है। शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी […]