आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के एसआई सुभाष तिवारी व हरिश्चन्द्र यादव ने बुधवार को छावनी हाईवे कट पर चेकिंग के दौरान चोरी के मामलों में शामिल बाइक सवार तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद कुमार पुत्र रामदुलार निवासी फैजुल्लापुर, सुरेन्द्र राम पुत्र शोभनाथ राम निवासी कटघर लालगंज, इंतखाब आलम पुत्र मो. अनीश निवासी कटघर लालगंज शामिल हैं। उनके पास से कुल 2150 रुपये व आजाद के पास से तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ मेें आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक को 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय लालगंज की गली से चोरी किया था। 3 सितंबर को प्रजापति हास्पिटल के पास से एक महिला को बातचीत में भरमाकर उसके कान की बाली व लाकेट निकलवाकर व कुछ पैसे एक पर्स में रखवाकर भाग गए थे।
Related Articles
UP Board Toppers List 2023: 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप
Post Views: 8 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी घोषित कर दी है। हाईस्कूल में प्रियांशी ने टॉप […]
‘कहीं से भी ताकत इकट्ठा कर लो; कोई माई का लाल नहीं ‘ CAA का जिक्र कर PM मोदी ने दी कांग्रेस को चेतावनी
Post Views: 43 लालगंज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए, CAA) के तहत देश में आए 14 लोगों को बुधवार को भारत की नागरिकता दी गई। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने नई दिल्ली में पहले 14 लोगों को सीएए के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। इस लोकसभा चुनाव में सीएए एक चुनावी मुद्दा बन चुका […]
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन
Post Views: 9 निजामाबाद, आजमगढ़। क्षेत्र के अंधौरी के ग्रामवासियों ने कोटेदार विभा यादव पत्नी मनोज यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और तहसील निजामाबाद पर प्रदर्शन करके उपजिलाधिकारी रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार को जांच का आदेश दिया है। सोमवार को निजामाबाद […]




