कोइरौना/ज्ञानपुर (भदोही)। कोइरौना पुलिस ने बारीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रुद्रपति दुबे व उनके भाइयों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और जांच में जुट गई है। एफआईआर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय भदोही के आदेश पर दर्ज हुआ है। चौरी भदोही निवासी धीरेंद्र दुबे ने बारीपुर निवासी रूद्रपति दुबे व उनके भाई मायापति व करुणापति पर बंधक बनाकर डराने धमकाने और जबरदस्ती बैंक चेक व स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने आदि तथा बाद में भिन्न-भिन्न तिथियों में कूट रचना करने का आरोप लगाते हुए वाद दाखिल किया था। आरोप था कि धीरेंद्र एक कंपनी का मालिक सह मालिक है। फुलवरिया स्थित त्रिपति ईंट उद्योग के मालिक रुद्रपति आदि को शर्त तय होने के बाद ईंट पथाई की मशीन दिया था। उन्होंने उसे जानकारी देने व बकाया पैसा देने के लिए भट्ठे पर बुलाया था। धीरेंद्र व उसके साथी हरदीप व संदीप को पहुंचने पर रूद्रपति लेबरों आदि ने बंधक बना लिया। असलहा दिखाकर धमकाते हुए 42 लाख का चेक ले लिया। सादे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराया। यही नही तिथि परिवर्तित कर चेक बैंक में प्रस्तुत कर दिया। लेकिन बैंक में मेरे द्वारा सूचना के चलते वह फ्रॉड करने में सफल नहीं हुए तो इस सम्बंध में अधिवक्ता के माध्यम से 13 जून को हमें नोटिस भेजवा दिया। आरोप है कि उससे मशीन भी ले लिया गया और धमकाकर चेक व स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराते हुए सुलहनामा भी कूटरचित तरीके से तैयार कर लिया गया है। जबकि वह सुलहनामा नहीं दिया है ना तो नोटरी शपथकर्ता के समक्ष कभी गया है। न्यायालय के आदेश पर कोइरौना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419,420,465,467,468,469 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि रूद्रपति दुबे पर माह भर पूर्व ब्रिक मेकिंग मशीन लेने के बाद भुगतान आदि न करने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था, तो धीरेंद्र पर रुद्रपति दुबे ने घटिया मशीन देने व धन ऐठने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अब इसी से जुड़ा हुआ एक और मामला दर्ज किया गया है।
Post Views: 31 नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली […]
Post Views: 12 भदोही, बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा गुरुवार को 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। सभी 12 केंद्रों पर 5310 अभ्यर्थियों में पांच हजार ने परीक्षा दी। शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो, सुरक्षा के दृष्टिगत जहां केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षक मुस्तैद रहे, बाहर पुलिस फोर्स […]
Post Views: 11 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। बुधवार को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब करीब ढाई बजे कोइरौना थाना क्षेत्र के कुंडीखुर्द गांव में 16 वर्षीय किशोर ने घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पशुओं के लिए बने अपने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या […]