

Related Articles
भारत को कई स्टार निशानेबाज देने वाले कोच संजय चक्रवर्ती का मुंबई में हुआ निधन
Post Views: 1,161 लंदन ओलिंपिक-2012 (London Olympics) में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले निशानेबाज गगन नारंग (Gagan Narang) सहित देश को अंजलि भागवत जैसे निशानेबाज देने के वाले कोच संजय चक्रवर्ती का 79 साल की उम्र में निधन हो गया. भारत को बेहतरीन निशानेबाज देने वाले कोच का निधन शनिवार रात को हुआ. द्रोणाचार्य […]
Rajkot : ‘राज्य की मशीनरी पर भरोसा नहीं’, गुजरात हाई कोर्ट ने राजकोट नगर निगम को लगाई फटकार
Post Views: 652 अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने गेमिंग जोन अग्निकांड में 35 लोगों की मौत को लेकर सोमवार को राजकोट नगर निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उसका राज्य की मशीनरी पर से भरोसा उठ गया है। यह केवल तब हरकत में आती है, जब मासूम लोगों की जान जा चुकी होती […]
अनिल अंबानीकी तीन हजार करोड़की सम्पत्ति जब्त
Post Views: 461 जब्तीमें पाली हिल वाला घर भी शामिल मुंबई (आससे.)। प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से ज्यादा प्रॉपर्टीज को अटैच कर दिया है। प्रॉपर्टीज में अनिल अंबानी का पाली हिल वाला घर भी है। अटैच की गई प्रॉपर्टीज की कुल वैल्यू 3,084 करोड़ रुपए बताई जा […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।