कानपुर (आससे.)। इटावा जिले में उदी स्टेशन वाह जा रहा ओवरलोड ऑटो पछायगांव के कोरी का कुआं गांव में खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में सास बहू की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। एमपी के भिंड जिले के थाना भरोही में रेपुरा के रहने वाले एक परिवार सात लोग गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर पैसेंजर से उदी स्टेशन पहुंचा।यहां से एक ऑटो में सवार होकर बाह जैतपुर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी ऑटो में भिंड के थाना अटेर में रहने वाले रतनुपुरा के सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय भी सवार थे। ऑटो जैसे ही पछायगांव के कोरी का कुआं गांव के पास पहुंचा। तभी खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में अनीता (50) पत्नी भारत सिंह निवासी रेपुरा थाना बरोही भिंड मध्यप्रदेश और उनकी बुआ सास बिट्टनश्री (55) पत्नी केशव सिंह निवासी चकपुरा थाना बरोही भिंड की मौत हो गई।वहीं, सरोजा देवी पत्नी बलवीर, आशादेवी पत्नी सत्यभान, सरस्वती पत्नी सुरेंद्र, छोटे पुत्र उमेश, महाराज सिंह पुत्र नर सिंह व सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय निवाई रातनूपुरा थाना अटेर भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एमपी के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
बड़ी सोच रखें, रिस्कसे डरे नहीं छात्र-जय चौधरी
Post Views: 1,577 देश में पहली बार मिक्स्ड रियलिटी तकनीक से आयोजित हुआ आईआईटी बीएचयू का नोंवा दीक्षांत समारोह, वर्चुअल रुप से मुख्य अतिथि ने यूएसए से किया संबोधित, १४८१ विद्यार्थियों और रिसर्च स्कालर्स को मिली उपाधि, ५२ मेधावियों को विभिन्न श्रेणियों में ८० स्वर्ण एवं रजत पदक और १६ प्राइज प्रदान , अंकन बोहरा […]
यूपी के 225 केंद्रों पर टीकाकरण जारी, CM योगी ने सिविल अस्पताल में किया निरीक्षण
Post Views: 1,047 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार से बुजुर्ग व गंभीर पुरानी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का टीकाकरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में टीकाकरण की तैयारियों का निरीक्षण किया और लोगों का हालचाल लिया। बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंच […]
एक्शन में योगी- धर्मांतरण कराने वालों पर लगेगा रासुका-संपत्ति होगी जब्त;
Post Views: 777 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) में निरूद्ध करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों की संपत्ति जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाए। यूपी एटीएस ने सोमवार को जबरन […]




