आज संवाद. औराई/भदोही।जनपद के औराई (Aurai) तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देह-व्यापार (Sex-Racket) जैसी अनैतिक गतिविधि होने के सम्बंध में मिली शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने संदिग्ध प्रतिष्ठान में तत्काल छापेमारी की।जांच पड़ताल की कार्रवाई से प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार औराई तहसील रोड स्थित सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के प्रतिष्ठान में सेक्स-रैकेट जैसे अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। खबर है कि प्रतिष्ठान में धमकी पुलिस टीम जांच पड़ताल की। जांच में प्रशासनिक टीम ने पाया कि दो से तीन वयस्क जोड़ा वहां पर ठहरा हुआ था।
फिलहाल टेलीफोनिक वार्ता में जहां प्रभारी निरीक्षक औराई तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar,SP Bhadohi) ने फोन पर हुई बातचीत में “आज” अखबार को बताया कि शिकायत व मिली सूचना के आधार पर हुए जांच में प्रतिष्ठान से उपरोक्त वयस्क कपल्स पाये गये हैं। किंतु तहकीकात में देहव्यापार जैसा मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत जहां दी गई है। तथा संचालक को भी चेतावनी दिया गया है कि दुबारा इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामला सत्तापक्ष के सफेदपोश से जुड़े होने के चलते कठोर कार्रवाई अमल में नही लाई गई, महज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या सही मायने में शिकायत या सूचना ही गलत थी? यह तो इससे जुड़े लोग ही जान और समझ सकते हैं।
Post Views: 2,836 खबर सारांश- खबर भदोही जिले से है, जहां कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट उपरवार गांव निवासी 11 वीं का छात्र मोहित चौबे स्थानीय घाट पर उफनाई गंगा में लापता हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव की तलाश कराने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं […]
Post Views: 1,810 यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को की […]
Post Views: 7,412 कालीन निर्यातक हाजी शाहिद हुसैन ने शासनके प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित भदोही। वर्षो से इंदिरामिल फ्लाई ओवर के सर्विस लेन के खस्ता हाली के चलते कष्ट झेल रही जनता के लिए खुशखबरी है। शासन ने लेन के निर्माण के लिए १.१९ करोड़ स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने […]