सोनौली महराजगंज (आज) नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का दौरा किया।उन्होंने एसएसबी कैंप कार्यालय में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पार की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम का भरोसा जताया।एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। सोनौली कोतवाली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया। एडीजी जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
रवि किशन ने चाय बनाकर शुरू किया चुनावी अभियान
Post Views: 16 गोरखपुर। गोरखपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने चाय बनाकर अपना चुनावी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, “… विपक्ष ने मोदी जी को चाय वाला कहा था… जिसने गरीबी देखी है वही इस देश को चला सकता है। इस देश में 80% देहात है, ये राजकुमार जो हीरे का चम्मच […]
Gorakhpur : मानक से आगे निकले अगस्त में वर्षा वाले दिन, धोखा दे गया मानसून
Post Views: 18 गोरखपुर। अगस्त की शुरुआत से ही शुरू हुआ वर्षा का सिलसिला रुक-रुक कर अबतक जारी है। वर्षा के दिनों की संख्या इसका प्रमाण है। अगस्त के 22 दिन बीत चुके हैं, मौसम विभाग के मानक पर इनमें 18 दिन वर्षा रिकार्ड हुई है। जबकि पूरे महीने में वर्षा वाले दिनों औसत संख्या […]
लंच के बाद फिर ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, दूसरे दौर की होगी पूछताछ
Post Views: 37 नई दिल्ली, । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की गई थी। पहले दौर की ये पूछताछ दो घंटे तक चली थी। आज उनसे दूसरे दौर की पूछताछ […]




