News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गाजीपुर गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

लंच के बाद फिर ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, दूसरे दौर की होगी पूछताछ


नई दिल्ली, । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की गई थी। पहले दौर की ये पूछताछ दो घंटे तक चली थी। आज उनसे दूसरे दौर की पूछताछ की जा रही है। पहले दौर की पूछताछ में उन्होंने जांच अधिकारियों के 28 प्रश्नों के उत्तर दिए थे। 

सोनिया गांधी लंच के बाद फिर ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। जिसके बाद अब नेशनल हेराल्ड मामले में उनसे दूसरे दौर की पूछताछ होगी।

  • 03:45 PM, 26 Jul 2022

    लंच के बाद ईडी कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी

    लंच ब्रेक के सोनिया गांधी ईडी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे नेशनल हेराल्ड मामले में आज दूसरे दौर की पूछताछ की जा रही है।

  • 03:38 PM, 26 Jul 2022

    लंच के बाद ईडी दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी लंच ब्रेक के बाद फिर ईडी पहुंच चुकी हैं। ईडी उनसे दूसरे दौर की पूछताछ कर रही है। लंच से पहले सोनिया गांधी से करीब तीन घंटे पूछताछ की गई थी।

  • 03:15 PM, 26 Jul 2022

    दिल्ली में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

    दिल्ली में भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है।

  • 02:49 PM, 26 Jul 2022

    महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में मुंबई में  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

  • 02:16 PM, 26 Jul 2022

    ED दफ्तर से बाहर निकली सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल चुकी हैं। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। लंच के बाद उनसे दोपहर साढ़े 3 बजे फिर पूछताछ की जाएगी।

  • 01:59 PM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस नेताओं को किंग्सवे पुलिस कैंप में रखा गया

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा अन्य नेताओं को किंग्सवे पुलिस कैंप में रखा गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है।

  • 01:54 PM, 26 Jul 2022

    सचिन पायलट की प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना, अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा।

  • 01:44 PM, 26 Jul 2022

    केरल में ट्रेन रोकी

    युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्नूर में एक ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • 01:22 PM, 26 Jul 2022

    एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार- सचिन पायलट

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने ठान रखी है कि वे एजेंसियों का गलत उपयोग करके विपक्ष की आवाज़ को कुचलने और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करेंगे। हम पूछताछ से नहीं डर रहे हैं,केस में कोई दम नहीं है, लगातार हर बात का जवाब दिया जा रहा है लेकिन इन एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है।

    /

  • 01:13 PM, 26 Jul 2022

    राहुल गांधी ने किया ट्वीट

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। सत्य ही इस तानाशाही का अंत करेगा।

  • 01:05 PM, 26 Jul 2022

    राहुल गांधी के केंद्र को हमला

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले दिल्ली के विजय चौक पर धरना दे रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र महंगाई, बेरोजगारी की बात करने से हमें रोक रही है। उन्होंने कहा कि न यहां धरना देने दे रहे हैं और न ही संसद  के अंदर चर्चा की अनुमति मिल रही है।

  • 12:35 PM, 26 Jul 2022

    हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी विजय चौक पर धरने पर बैठे थे।

     

    12:29 PM, 26 Jul 2022

    हमें अनुमति नहीं दी गई- दीपेंद्र हुड्डा

    कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, हमने मांग की थी कि संसद में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ और एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा हो। सरकार ने इसे खारिज कर दिया। हमने कहा कि हम इस पर राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। हमने कहा था कि हम राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। उन्होंने अनुमति नहीं दी।

  • 12:26 PM, 26 Jul 2022

    धरने पर बैठे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई सांसदों को हिरासत में लिया है।

  • 12:23 PM, 26 Jul 2022

    बिहार में भी प्रदर्शन

    सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में बिहार में भी प्रदर्शन हो रहा है। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

    12:19 PM, 26 Jul 2022

    विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश- कांग्रेस

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम पुलिस के निर्देश पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सब विपक्ष को पूरी तरह से नष्ट करने और हमारी आवाज दबाने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह की साजिश है। हम नहीं डरेंगे, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

  • 12:16 PM, 26 Jul 2022

    हिरासत में कांग्रेस नेता

    विजय चौक तक मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, के सुरेश और अन्य को हिरासत में लिया गया है।

  • 11:59 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस सांसदों ने निकाला मार्च

    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक की ओर मार्च किया। विरोध मार्च में राहुल गांधी भी शामिल हुए।

     

    11:48 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस सांसदों का मार्च

    कांग्रेस कई जगहों पर सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस सांसद संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रही है। सोनिया की पेशी के विरोध में ये मार्च निकाला जा रहा है।

  • 11:28 AM, 26 Jul 2022

    अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था। भाजपा के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर एंट्री बंद है। उन्होंने आगे कहा कि देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना… क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं।

  • 11:21 AM, 26 Jul 2022

    विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा- कांग्रेस

    कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि वे विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, हम इससे लड़ेंगे। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ हैं। आप हमें अब और परेशान नहीं कर सकते।

  • 11:13 AM, 26 Jul 2022

    राहुल गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंचे

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। ईडी अधिकारी सोनिया गांधी से पूछताछ करेंगे।

  • 11:10 AM, 26 Jul 2022

    ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ बेटी प्रियंका भी हैं।

     

  • 11:00 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन की तस्वीरें पार्टी दफ्तर की हैं।

  • 10:45 AM, 26 Jul 2022

    नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ का गबन- भाजपा

    भाजपा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ मामले का गबन हुआ है। पूरा मामला कोर्ट में गया है, इस मामले पर आज सोनिया जी से पूछताछ भी हो रही है। सोनिया जी आज स्वीकार करने की आवश्यकता है कि किस प्रकार से ये षड्यंत्र रचा गया था, कौन मुख्य षड्यंत्रकर्ता है।

  • 10:13 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे पार्टी कार्यकर्ता

    कांग्रेस ने आज सत्याग्रह का एलान किया है। दिल्ली में कई जगहों पर सत्याग्रह की तैयारी है।

  • 10:05 AM, 26 Jul 2022

    विपक्ष के पास मुद्दों की कमी- पात्रा

    संबित पात्रा ने कि विपक्ष के पास आज मुद्दों की कमी है। मोदी जी की फोटो और वीडियो को जोड़-तोड़ कर जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सोशल मीडिया पर प्रस्तुत कर रहे हैं कि देखिए मोदी जी ने पूर्व राष्ट्रपति को सम्मान नहीं दिया, आज ये विपक्ष के पास मुद्दों की कमी के कारण ये नतीजा है।

  • 09:51 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस सत्याग्रह का ड्रामा कर रही है- संबित पात्रा

    भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल कांग्रेस पार्टी इस पूरे विषय को लेकर माहौल बना रही है वह भी पूरा देश देख रहा है। सत्याग्रह का जो ड्रामा कांग्रेस कर रही है यह भी पूरा देश देख रहा है।

  • 09:24 AM, 26 Jul 2022

    ईडी दफ्तर जा सकते हैं प्रियंका, राहुल गांधी

    सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ईडी के दफ्तर जा सकते हैं। पिछले हफ्ते ईडी के दफ्तर में सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ थीं।

  • 09:23 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस ने की निंदा

    कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की निंदा की है। कांग्रेस ने ईडी की इस पूछताछ को राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम करार दिया है।

  • 08:49 AM, 26 Jul 2022

    10 जनपथ के बाहर पुलिस बल तैनात

    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होने वाली हैं। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

  • 08:38 AM, 26 Jul 2022

    कांग्रेस करेगी शांतिपूर्ण सत्याग्रह

    कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश में राज्‍य इकाइयों से कहा गया है कि जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होंगी उस समय शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित कराया जाए।

  • 08:37 AM, 26 Jul 2022

    सोमवार को किया था तलब

    केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी को सोमवार को तलब किया था, लेकिन बाद में यह तारीख एक दिन बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गई थी।

  • 08:33 AM, 26 Jul 2022

    प्रदर्शन की इजाजत नहीं

    कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है। राजघाट पर धारा 144 लगा दी गई है। कांग्रेस ने फैसला लिया कि पार्टी मुख्यालय के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।