Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार की अदालत ने आंग सान सू की को सुनाई पांच साल की सजा,


बर्मा, । म्यांमार की अदालत ने आंग सान सू की (Aung Aan Suu Kyi) के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुना दी है। अदालत ने आंग सान सू की को मामले में दोषी ठहराया है। उन्हें अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। उनके मुकदमे की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया सेना ने फरवरी 2021 में आंग सान सू की को सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने देश में हुए चुनाव में भारी गड़बड़ी कर जीत हासिल की थी।

दरअसल, 76 वर्षीय आंग सान सू की के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। हिरासत में रहने के दौरान आंग सान सू की के खिलाफ कई आरोप लगे। जिनमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भेजे गए उनकी पार्टी के पत्र पर सैन्य सरकार को मान्यता नहीं देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था।