खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी अगली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की शूटिंग पूरी कर ली। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, इस प्रगतिशील प्रेम कहानी में वाणी भारत में कंटेंट सिनेमा के पोस्टर ब्वॉय, आयुष्मान खुराना के विपरीत काम कर रही हैं। वाणी आयुष्मान के होम टाउन, चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। वो यह प्रोजेक्ट करने के बाद एक परफॉर्मर के रूप में खुद को ज्यादा बेहतर महसूस कर रही हैं।वाणी ने कहा, चंडीगढ़ करे आशिकी मेरे लिए केवल एक शब्द यानि खुशी है। मैं अभिषेक कपूर को धन्यवाद देती हूँ, कि उन्होंने मानवी के रूप में मुझमें भरोसा किया। एक कलाकार के रूप में हमने अनेक भूमिकाएं व तैयारी की हैं, लेकिन यह मैंने पूरे दिल से किया और काफी कड़ी मेहनत की।इस अभिनेत्री ने कहा, मुझे इस अनुभव का फायदा मिला। अभिषेक और आयुष्मान जैसे क्रिएटिव जीनियस के साथ काम करना सौभाग्य होता है। यह मूवी पूरी करने का अनुभव खट्टा-मीठा था। इसलिए इसने मुझे कई यादें व अनुभव दिए, जो मुझे हमेशा याद रहेंगे। मैं यह फिल्म दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार कर रही हूँ।
Related Articles
Happy Birthday Pankaj Tripathi: 7 दिनों तक पंकज त्रिपाठी ने खाई थी जेल की हवा, जुर्म जान उड़ जाएंगे होश
Post Views: 467 नई दिल्ली, । पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खुद की एक अलग पहचान और जगह बनाई है।पूरे देशभर में उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं है। पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर 2022 को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी वैसे तो बहुत ही शांत […]
Lock Upp: आजमा फलाह पहुंची ग्रैंड फिनाले चार्जशीट राउंड में,
Post Views: 541 नई दिल्ली, । सोमवार को ‘लॉक अप’ के मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले की घोषणा कर दी है और इसी के साथ शो में बचे हुए कैदियों के बीच आगे बढ़ने की जंग और भी कांटों भरी हो गई है। इस बीच शो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच […]
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ के लिए करना होगा बस इतना इंतजार
Post Views: 579 नई दिल्ली, ।Pushpa 2 Release: साल 2021 के ब्लॉकबस्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन का लुक और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। पुष्पा दा राइज को देखने के बाद हिंदी बेल्ट सहित देश भर […]