◆कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा आदि गांवों में हो रही जमकर कटान, जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं तटवर्ती इलाकें की फसलें
◆सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा पानी, उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ से घिरा
कोइरौना (भदोही)। मंदाकिनी दिनों दिन रौद्र और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। शनिवार सुबह 6 बजे से गंगा के जलस्तर वृद्धि के गति में कमी आई। दिनभर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार को 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल बोर्ड के आंकड़े पर गौर करें तो जिले के सीतामढ़ी में गंगा का पानी शनिवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 253 फीट यानी 77.400 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। गंगा का पानी अब गांवों की ओर घुसने को बेताब नजर आ रहा है। सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। तो सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है।जलस्तर बढ़ने से गंगा के पानी से डूबती सीतामढ़ी घाट की पक्की सीढ़ियां
जल बढ़ाव के चलते कोनिया इलाके के छेछुआ व भुर्रा गांव में जमीन तेजी से कटने लगी है। तटवर्ती इलाके में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो रही हैं। उफान मारती लहरों को देख तटीय इलाके के वाशिंदों में हलचल मच गई है।गंगा के पानी से घिरा सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम
जानकार फिलहाल अभी खतरे का अंदेशा नही जता रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गंगा की बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी है। इटहरा गांव की कई बस्तियों सहित बारीपुर की मल्लाह बस्ती में गंगा का पानी घुसने के कगार पर है। यदि जलस्तर वृध्दि जारी रही तो अब तराई इलाके के कई गांवों को गंगा अपनी चपेट में ले लेगी। हालांकि अभी गंगा लोगों के घरों की ड्योढ़ी से दूर हैं।
Post Views: 23 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। नई सूची के अनुसार लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, झांसी में […]
Post Views: 63 नई दिल्ली। (Ram Lalla Surya Tilak) रामनगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम है। नव भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला के ललाट पर विशेष यंत्र द्वारा सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की किरणें जैसे ही रामलला के ललाट पर पड़ी उनका ललाट जगमग हो उठा। […]
Post Views: 12 कोइरौना (भदोही)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटरा चौकी अंतर्गत स्थित छेछुआ गांव के गंगा घाट पर सोमवार शाम करीब 5 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही गांव वालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पीआरवी पुलिस व चौकी इंचार्ज कटरा अविनाश त्रिपाठी […]