आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीघ ग्रामसभा के तलवां में जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र देवीशंकर यादव की बाइक के धक्के से सड़क पर गिरने व ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जाता है कि तलवां डीघ गांव निवासी सुरेश यादव अपने घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कटरा बाजार से धनतुलसी की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह ज़ख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके बाद दूसरी ओर से आ रही ट्रैक्टरट्राली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। कुचलने से व्यक्ति अत्यधिक गम्भीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगा। आनन फानन में परिजन घायल को इलाज हेतु प्रयागराज लेकर जा रहे थे परन्तु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं मृतक के घर वाले व कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर प्रभारी थाना प्रभारी कोइरौना अखिलेश यादव व चौकी प्रभारी कटरा अविनाश तिवारी पहुंच गए। किंतु ग्रामीण शोर-शराबा पर आमादा रहे। आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टर नही ले जाने दे रहे थे। चौकी प्रभारी कटरा ने कहा कि बाइक व उसका चालक कब्जे में लिया गया है। ट्रैक्टर को ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 926 मुख्य बातें- ओडीएफ फेज-2 का शुभारंभ, बदलेगी गांवों की तस्वीर और चमकेगी तक़दीर प्रथम चरण में डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कुल पांच गांवों क्रमशः- डीघ उपरवार, बैरीबीसा, नारेपार, इनारगांव व गोधना समेत जिले के 14 गांव किये गए हैं चयनित गांवों में भेजी जा चुका है धन, कार्यों की हुई शुरुआत चयनित […]
Post Views: 1,063 ज्ञानपुर। योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाने का निर्देश दिया। जनपद को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिये सड़कों के किनारे लगाये जायें फूलदार आकर्षक पौधे। किसान सम्मान निधि व आयुष्मान कार्ड वितरण में पेंडेंसी न रहे। कहीं भी जलभराव न हो जलनिकासी पर विशेष ध्यान दें अधिकारी। उक्त निर्देश […]
Post Views: 7,359 कालीन निर्यातक हाजी शाहिद हुसैन ने शासनके प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित भदोही। वर्षो से इंदिरामिल फ्लाई ओवर के सर्विस लेन के खस्ता हाली के चलते कष्ट झेल रही जनता के लिए खुशखबरी है। शासन ने लेन के निर्माण के लिए १.१९ करोड़ स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने […]