आजमगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये दो बड़ी लग्जरी बसों से आजमगढ़ के कांग्रेसी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमशाद भी बस के साथ रवाना हुये। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में काफी उत्साह हैं। राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस व्यक्ति के परिवार का देश की आजादी में योगदान रहा है देश की एकता, अखंडता के लिये जिस परिवार के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। जिस परिवार का एक व्यक्ति तमाम उपेक्षाओं व अपमान के बावजूद जिसकी इमेज खराब करने के लिये पूरी बीजेपी सरकार ने पूरी ताकत और पूरा पैसा लगा दिया उन्हें तमाम तरह से ट्रोल किया गया फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अकेले चल दिये। तमाम विपक्ष के लोग एवं देश के आमजन उन्हें भरपूर समर्थन दे रहें हैं। उनपर विश्वास करने वाले आजमगढ़ के सैकड़ों नौजवान राहुल गांधी को संदेश दे रहे है कि वह राहुल गांधी एवं उनके संघर्षों पर विश्वास करते हैं। मध्यमवर्गीय लोगो गरीबों को एक साथ लेकर चलने की उनकी सोच है उन्होंने आदिवासियों के हित मे कानून बनवाया। किसानों नौजवानों के हितो की रक्षा करने की उनकी सोच पर आजमगढ़ का नौजवान राहुल गांधी पर पूरा भरोसा करता है और उन्हें विश्वास दिलाता है कि बदलाव के लिये हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया कि दो लग्जरी बड़ी बसों से भारत जोड़ो यात्री आजमगढ़ से गाजियाबाद के लिये रवाना हुये इसके अतिरिक्त भी तमाम कांग्रेसी ट्रेनों रोडवेज की बसों और निजी साधनों से भारत जोड़ो यात्रा के लिये रवाना हो चुके हैं आजमगढ़ से 500 से अधिक लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये अपना पंजीकरण कराया था। सभी लोग लोनी बार्डर से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और उत्तर प्रदेश की पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे।
Related Articles
Breaking News Today : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, कहा- भारत में हर क्षेत्र की भाषा का अपना महत्व है
Post Views: 1,004 नई दिल्ली, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई है। नई कीमतें 75.61 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में CNG की कीमत 83.94 रुपये प्रति […]
सूर्य की किरणों से जगमग हुआ रामलला का ललाट, देखें भव्य नजारा
Post Views: 285 नई दिल्ली। (Ram Lalla Surya Tilak) रामनगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम है। नव भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला के ललाट पर विशेष यंत्र द्वारा सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की किरणें जैसे ही रामलला के ललाट पर पड़ी उनका ललाट जगमग हो उठा। […]
By Election : तीन लोकसभा और 7 विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग जारी, जानें दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग परसेंटेज
Post Views: 1,364 By Election 2022 देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें यूपी की दो सीटें आजमगढ़ और रामपुर भी शामिल है। इसके अलावा पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। वहीं, चार राज्यों की […]