काशी विद्यापीठ वाइस चांसलर प्रोफेसर टीन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राजातालाब स्थित भैरव कैम्पस में कृषि विज्ञान एवं तकनीकी संकाय का उद्घाटन राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल छह जनवरी को करेंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में एक नये संकाय का समागम हो रहा है। विश्वविद्यालय से जुड़े हुए महाविद्यालयों में तो कृषि पाठ्यक्रम था पर विश्वविद्यालय में कृषि पाठ्यक्रम नहीं था। तो इस कमी को अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भैरव तालाब के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कृषि के लिए कोर्स की पढ़ाई शुरु किया गया है, ताकि वहां के किसानों के समस्याओं का निदान किया जा सके और उनके आय को दुगना तिगुना करने में जो भी सहयोग हो सकता है उसके लिए प्रयास किया जायेगा। शिक्षक और छात्र खुद खेतों में फिल्ड में जाकर किसानों की समस्याओं को जानेंगे और उनके निराकरण का प्रयास करेंगे। जिससे किसानों को भी फायदा मिलेगा और छात्रों को भी। इस संकाय के उद्घाटन के बाद यहां कृषि की शिक्षा से छात्रों के साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा।
Related Articles
निजीकरणके खिलाफ आंदोलित हुए बैंककर्मी
Post Views: 497 किया प्रदर्शन, कहा: बैंकोंका अस्तित्व समाप्त करनेपर तुली हुई है सरकार आजमगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के देशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में जनपद इकाई के पदाधिकारियों ने रैदोपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समक्ष सोमवार की देर शाम प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा बैंकों […]
International Yoga Day 2023 : पानी से लेकर पहाड़ तक दुनियाभर में योग का जश्न तस्वीरों में देखें
Post Views: 2,562 दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी […]
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, न दिखे परिणाम ये है ट्रिक
Post Views: 1,064 उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई […]