बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा पर जा रहे थे। गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह लाया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक को मुंह व पेट, हाथ पर तथा राजू को हांथ पर चोट लगा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने को लेकर आपस में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर बुधवार को यह घटना हुई है। घायलों के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
बलिया : जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल
Post Views: 902 नंगी तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहा युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो रेवती ( बलिया )। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक नंगी तलवार लहराते हुए लेकर जाते दिखाई दे रहा है। यह विडियो जिले के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर […]
बलिया : दुर्व्यवस्था – जमीन पर बैठ कर काम कर रहे बीएलओ
Post Views: 887 नगरा ( बलिया)। नगर निकाय की चुनाव की आहट के बीच वोटर लिस्ट में मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाता है। इसके लिये मतदेय स्थलों पर बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है। नगर पंचायत नगरा में भी दुर्व्यवस्था के बीच मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य भी […]
बलिया : महिलाओं की ई-रिक्शा वाहन से टकराई, एक महिला की मौत, चार घायल
Post Views: 867 एकादशी व्रत पर गंगा स्नान करने जा रहीं थीं महिलाएं बलिया। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित बड़सरी गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी।शुक्रवार की सुबह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सेरिया […]




