दुलहीपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में अल सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव में अरबी और उर्दू ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी हाफिज साबिर अहमद 35 वर्ष गुरुवार को रोज की तरह सुबह घर से पड़ोस के गांव पथरा में अरबी और उर्दू पढ़ाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो जायेगी। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटे व दो बेटी हैं। लोगों ने बताया कि साबिर उर्दू पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हर रोज की तरह आज भी बच्चों को तालीम देने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें दबा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाफिज की मौत की जानकारी सुनकर महादेवपुर गांव में सन्नाटा छा गया। और सभी ग्रामीण सन रह गए। मृतक के भाई रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Articles
राजौरी मुठभेड़ में बलिदान हुआ अलीगढ़ का लाल, आठ दिसंबर को होनी थी शादी; सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
Post Views: 25 जट्टारी। जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के नगलिया गौरोला निवासी सचिन लौर बलिदान हो गए। आठ दिसंबर को सचिन की शादी थी। घर में तैयारी चल रही थीं। एक दिसंबर को सचिन छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। गुरुवार सुबह […]
चंदौली। अध्यक्ष पद अतिपिछड़ों के लिए गौरव:दीनानाथ
Post Views: 18 चंदौली। जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में यह जीत अति पिछड़े नाई समाज के लिए एक गौरव है। इसके लिए मै व मेरा समाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह एवं सरिता सिंह का आजीवन ऋणी रहेगा। मै बचपन से ही इनके […]
राम मंदिर निर्माण के बाद कुंभ में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सरकार
Post Views: 21 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे योगी सरकार जहां हिन्दुत्व का कार्ड खेलने से कोई मौका नहीं चूक रही है वहीं विपक्ष भी सरकार को उन्हीं मुद्दों पर घेरने पर फोकस कर रहा है जो जनता के साथ धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ हो। विपक्ष ने […]




