राबट्र्सगंज(सोनभद्र)। सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंगलवार को विधानसभा में जिले के दुरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने एवं राबट्र्सगंज नगर की जमींदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग किया। मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना विचार रखते हुए सदर विधायक श्री चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। किसान, मजदूर, व्यापारी सभी हितों कंा ध्यान इस सरकार ने रखा है। कोरोना जैसे आपदा काल में प्रदेश सरकार ने विकास की गति पीछे नहीं जाने दी। उन्होंने कहा कि हम सोनभद्र जैसे पिछड़े जिसे से प्रतिनिधित्व करते हैं। पहाड़ व जंगल से घिरे जनपद के नगवां, चतरा, कंोन विकास खण्डों के तमाम गांवों में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। इसके पीछे टावरों की कमी है। ऐसे में टावरों की स्थापना की जरूरत हैं। नेटवर्क न होने से कई सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से नहीं हो पा रहा है। प्रस्ताव पर बोलते हुए विधायक ने जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद क्षेत्र की प्रमुख समस्या का सदन का ध्यान आकृष्ट कराया जिसे गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में आज भी जमींदारी जैसी प्रथा चल रही है। नगर में दशकों से लोगों के घर बने हैं वह राजस्व अभिलेखों में नजूल दर्ज है। विधायक ने प्रस्ताव चर्चा के दौरान सरकार की सराहना करते हुए बजट को लोककल्याणकारी बताया।
Related Articles
Lucknow Election Result : लखनऊ में एतिहासिक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में खिला कमल
Post Views: 11,463 लखनऊ, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्वर सिंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। […]
बिजली कर्मियों की हड़ताल: यूपी में ओबरा की सभी चार इकाइयाें व अनपरा की 5वीं से भी विद्युत उत्पादन बंद
Post Views: 720 सोनभद्र, । बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर विद्युत उत्पादन इकाइयाें पर जबर्दस्त ढंग से पड़ा है। दूसरे दिन शनिवार को 1720 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हो गया। ओबरा की सभी इकाइयां बंद हो गईं। अनपरा में सुबह 9:25 बजे 500 मेगावाट की 5वीं इकाई भी बंद हो गई। जबकि 500 मेगावाट की […]
बड़े भाई के निधन पर भावुक शिवपाल बोले- नेता जी अब हमारे बीच नहीं, इसे स्वीकार कर पाना कठिन
Post Views: 1,043 नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]