भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी के रहने वाले अभिषेक मौर्य के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को यश बैंक का अधिकारी बात कर कहा कि तुम्हारे क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध रिकॉर्ड पॉइंट्स अभी तक रिडीम नहीं हुए हैं। फोन करने वाले ने अभिषेक को विश्वास में लेकर सहायता करने के नाम पर उसने यस बैंक नाम का एक ऐप डाउनलोड कराया। जिसे उसने यस बैंक का आधिकारिक एप बताया। अभिषेक के एप लॉगिन किया लेकिन रिकॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने का कोई विकल्प नहीं मिला। इसके बाद फोन करने वाले जालसाज ने व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा जो यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसा प्रतीत हो रहा था। वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य विवरण डालने के बाद एक ओटीपी आया। ओटीपी नंबर डालते ही खाते से ६० हजार डेबिट हो गया। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Related Articles
श्रमिक कल्याण योजनाओंको दी गयी जानकारी
Post Views: 21 चार वर्ष पूर्ण होने पर आठो ब्लाकों में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन, योजनाओं के लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये रिफार्म, परफार्म तथा ट्रान्सफार्म सम्बन्धी कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु बुधवार आज […]
कोरोना से संक्रमित पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती
Post Views: 24 कोरोनावायरस ने कहर बरपाया हुआ है. इस बीच पद्म भूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्रा का कोरोना और कार्डियक अरेस्ट के चलते रविवार शाम को निधन हो गया. वह जाने-माने शास्त्रीय गायक थे. बताया जा रहा है कि राजन मिश्रा को हृदय में समस्या होने के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक […]
बीएचयूमें नीता अंबानीके विरोधमें उतरे छात्र
Post Views: 26 विजिटिंग प्रोफेसर बनाये जानेसे नाराजगी वाराणसी (का.प्र.)। बीएचयू में नीता अंबानी सहित अन्य पूंजीपतियों के विजटिंग प्रफेसर बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज छात्रों ने वीसी आवास के सामने धरने पर बैठ इन प्रस्तावों को रद्द करने की मांग की हैं। रिलायंस इंड्रस्टीज की कार्यकारी […]




