इलिया। इलिया कस्बे के उत्तरी मोहल्ले में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पखंडु गुप्ता के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पखंडु गुप्ता की बहु सीता खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और चिंगारी से आग भड़क उठी। सीता बुरी तरह आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रामभरोस 25, सान्वी 5, गुप्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल चकिया जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं लोगों का कहना है कि सिलेंडर की समय.समय पर जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसी घटनाएं बार.बार घट रही हैं। यह हादसा एक बार फिर से घरेलू रसोई में गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है।
Related Articles
चंदौली। गर्भवती महिलाओं के सेहत की हुई जांच
Post Views: 1,013 चंदौली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दौरान जनपद स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गयी। इस दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क किया गया। वहीं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान किया गया। ताकि उन्हें उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर […]
मौसम के बेरुखी से किसानों में हाहाकार
Post Views: 919 चंदौली। मौसम के बेरूखी से जनपद के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। धान की नर्सरी सूखने व खेतों में धूल उडऩे को देखकर किसानों का कलेजा हलक में सूख रहा है। बताया जाता है कि इस बार जून माह के द्वितिय सप्ताह से ही अच्छी खासी बरसात शुरू हो जाने के […]
चंदौली।विद्यालय में मेगा जन चौपाल का आयोजन
Post Views: 838 इलिया। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर मेगा ग्राम जन चौपाल का आयोजन बुधवार को माल्दह ग्राम पंचायत के खझरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश खरवार ने फीता काटकर किया। मेगा जन चौपाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका मिशन, राजस्व विभाग, पंचायती राज, बाल […]




