नई दिल्ली, गुंजा सिंह। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के कारण विश्व में प्रतिवर्ष 13.5 लाख लोगों की मृत्यु होती है और लगभग पांच करोड़ लोग शारीरिक रूप से अक्षम हो जाते हैं। भारत की बात करें तो सालाना लगभग डेढ़ लाख लोग रोड एक्सीडेंट से मौत का शिकार हो जाते हैं। इन दुर्घटनाओं के कारणों पर गौर करें तो सड़क व परिवहन मंत्रलय के अनुसार भारत में 71 प्रतिशत दुर्घटनाएं वाहन चालकों के ओवर स्पीडिंग के कारण होते हैं, लेकिन इन दुर्घटनाओं के शिकार होने वालों में बड़ी संख्या पैदल चलने वालों की भी होती है। वैसे पैदल चालकों की सुरक्षा के लिए कुछ वर्ष पूर्व दिशानिर्देश बनाए गए थे, परंतु केवल नियमों के सहारे इनकी सुरक्षा संभव नहीं है। इसके लिए हमें एक नया दृष्टिकोण अपनाते हुए सड़क सुरक्षा, शहरी योजना, राजमार्ग निर्माण, व्यवहार परिवर्तन आदि विविध मोर्चो पर एक साथ तत्परता दिखानी होगी। चूंकि सर्वाधिक दुर्घटनाएं अधिक गति के कारण होती हैं, लिहाजा वाहनों द्वारा गति सीमा का उल्लंघन नहीं हो यह सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यह काम केवल पुलिस के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। ओवर स्पीडिंग एक व्यवहार संबंधी समस्या है। खासकर किशोरों में इस प्रवृत्ति और जुनून के पीछे जैविक यानी हार्मोनल कारणों के साथ साथ कई अन्य कारण भी हैं, जैसे रेसिंग वाले वीडियो गेम और फिल्मों का भी छोटी-मोटी दुर्घटनाओं को सामान्य बना देने में एक बड़ा योगदान है। ऐसे में जरूरी है कि जब भी कोई व्यक्ति वाहन चलाए तो वह इस बात को समङो कि रेस लगाना, बाइक पर खतरनाक स्टंट करना, कहीं भी किसी भी दुकान, फुटपाथ आदि पर गाड़ी चढ़ा देना, पैदल यात्रियों का अपनी जान बचाकर भागना एक मजाक या हीरोगिरी नहीं है।
Related Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में टेका मत्था, की प्रार्थना
Post Views: 557 नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, आज गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मैंने प्रार्थना की. श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, […]
Bihar: लौरिया में जमकर बरसे अमित शाह, कहा-जंगलराज के प्रणेता की गोदी में हैं नीतीश कुमार
Post Views: 354 पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिम चंपारण के लौरिया पहुंचे, जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ से की। अपने संबोधन में गृहमंत्री ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हर तीन साल पर नीतीश को पीएम बनने […]
श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण चिंता बढ़ी, क्या मौजूदा स्थिति में भारत दे सकता है मदद?
Post Views: 283 नई दिल्ली। पड़ोसी देश श्रीलंका में शुक्रवार को जिस कदर हालात बिगड़े हैं, उससे भारत काफी चिंतित है। चिंता की मुख्य वजह वहां की राजनीतिक अस्थिरता है। राजनीतिक अस्थिरता होने से भारत श्रीलंका के आर्थिक हालात सुधारने के लिए जो मदद देने की सोच रहा था, उस पर अमल लाना मुश्किल हो […]