वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
आधुनिक कांप्लेक्सको लेकर बिल्डरोंमें भिड़ंत
Post Views: 11 रामनगर। मच्छरहट्टा मोहल्ले में नवनिर्मित एक आधुनिक कांप्लेक्स को लेकर बुधवार को बिल्डरों के बीच चल रही पंचायत में अचानक उनमें भिड़ंत शुरू हो गई। सड़क पर मारपीट होते देख लोग अवाक रह गये। बाद में थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने […]
विश्वनाथ मंदिर समेत मां अन्नपूर्णा मन्दिरमें हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त
Post Views: 24 विश्वनाथ मंदिर में साल के प्रथम दिन भक्तों का तांता लगा रहा। माँ गंगा स्नान के बाद भक्त बाबा दर्शन को जा रहे थे। बाबा की मंगला आरती में लगभग ४०० लोग मौजूद रहे जिसमे की विशिष्टï एवं प्रशासनिक लोग मौजूद रहे बाबा की मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिये […]
बनारस में कल से चार दिन की बंदी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
Post Views: 10 उत्तर प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। राज्य के कई शहरों में कोविड से बुरा हाल है। इसी बीच वाराणसी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 29 और 30 अप्रैल को सभी प्रकार की दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान किया गया है। व्यापारिक संगठनों […]


