

Related Articles
हरियाणाः ऑस्ट्रलिया में कैद युवक की रिहाई को लेकर प्रयास तेज, CM खट्टर ने की विदेश मंत्री से बात
Post Views: 878 ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद हरियाणवी युवक विशाल जूड की तत्काल रिहाई के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है. विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को भारत की चिंता से अवगत कराया और मुख्यमंत्री खट्टर […]
बॉलीवुड सितारों ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई
Post Views: 1,583 मुंबई, अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू सहित कई सितारों ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बृहस्पतिवार को बधाई दी। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के ‘प्ले ऑफ मैच’ में जर्मनी को […]
Dadasaheb Phalke Award 2022: आशा पारेख को दिया जाएगा इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
Post Views: 1,189 नई दिल्ली, । Dadasaheb Phalke Award 2022: ‘आन मिलो सजना’ और ‘कटी पतंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022’ से सम्मानित किया जा रहा है।इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की […]





गलुरू (एएनआई)। कर्नाटक के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेंगलुरू से फोरेंसिक साइंस लैब का वर्चुअल रूप में उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न्रूपाटूंगा यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रानिक बीट) ऐप भी लान्च किया। ये ऐप कर्नाटक पुलिस के लिए बनाया गया है।इस मौके पर उन्होंने कहाि क पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। उनका कहना था कि बीते 75 साल की यात्रा में देश ने बहुत सी मंजिलें पार की हैं और हम आज यहां खड़े हैं।
बता दें कि अमित शाह सोमवाद देर रात कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। एक माह के दौरान उनका ये राज्य का दूसरा दौरा है। कर्नाटक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है। ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वहां पर भाजपा के विधायकों में कुछ असंतोष भी चल रहा है। ये असंतोष कैबिनेट विस्तार को लेकर है, जो अब तक नहीं हुआ है।
कुछ विधायकों का मानना है कि सरकार में नए चेहरों को जगह दी जानी चाहिए। वहीं इस दौरे के दौरान ही केंद्रीय मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा भी कर सकते हैं।