अलीनगर। स्थानीय लौंदा क्षेत्र स्थित ख्यालगढ़ गाँव मे स्व० रामकली देवी की 8वीं पुण्यतिथि व स्व० राम आधार सिंह, स्व० दशरथ सिंह व स्व० महादेव सिंह की स्मृति मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा मे ब्राह्मणों द्वारा पूजन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात अपराह्न तीन बजे से कथा कुछ पाँचवे दिवस श्रवण कराने हेतु श्रीरामकथा मर्मज्ञ श्रीमद् भागवताचार्य अखिलानन्द जी महाराज मंच पर स्थित ब्यासपीठ पर उपस्थित हो भगवान का पूजन किया। उन्होने कथा के सातवें दिवस उपस्थित जन समूह को कथा श्रवण कराते हुए कैकेयी का कोप भवन मे प्रवेश और भगवान श्री राम वन गमन के बारे में विस्तार वर्णन किया। उन्होने बताया कि मंथरा द्वारा रानी कैकेयी को भरत के लिए उकसाना और माता का सर्वसुख का त्याग कर कोपभवन मे प्रवेश करने के पश्चात जानकारी होने पर महाराज दशरथ कोप भवन मे आते हैं जहाँ कैकयी द्वारा महाराज दशरथ से दो वरदान मांगती हैं। जिसमे एक भरत को राजतिलक और दूसरे वरदान में राम को चौदह वर्ष का वनवास। महाराज दशरथ को नहीं चाहते हुए भी उक्त निर्णय पर अमल करना पड़ा। प्राण जाई पर वचन न जाई को चरितार्थ करते हुए भगवान राम लक्ष्मण सीता जी ने वन गमन किया जिसका विक्षोभ महाराज दशरथ सह नहीं पाए और राम को विदा करते हुए महाराज दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए। केवट प्रसंग और फिर भरत जी भगवान राम को वापस अयोध्या लाने के लिए चित्रकूट जाते हैं और भगवान की चरण पादुका लेकर अयोध्या आते हैं।
Related Articles
चंदौली।चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन
Post Views: 495 अलीनगर। सकलडीहा तहसील के सैदपूरा गांव में इन दिनों भ्रष्टाचार का खेल जमकर चकबंदी में चल रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के कर्मचारियों द्वारा लेनदेन कर हम काश्तकारों के चक को उलटफेर किया जा रहा है। क्षेत्र […]
सही आंकड़ेसे विकासमें आयेगी तेजी-डाक्टर राजीव
Post Views: 406 नीति आयोग उपाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक चंदौली। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार का गुरुवार को जनपद दौरा संपन्न हुआ। आकांक्षी जनपद की नीति आयोग के द्वारा निर्धारित संकेतकों की समीक्षा बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा नीति आयोग […]
चंदौली। नेता जी व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे:मनोज डब्लू
Post Views: 375 चंदौली। सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू के आवास पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ समाजवादी विचारधारा में आस्था […]