नयी दिल्ली (आससे)। किसान आंदोलन को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर किसान नेताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। उच्चतम न्यायालय के फैसले पर किसान नेताओं ने कहा है कि प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही किसान नेताओं ने कमेटी के सदस्यों को लेकर भी निराशा जतायी है। शीर्ष अदालत द्वारा अगले आदेश तक कृषि कानूनों पर रोक लगाए जाने और कमेटी के गठन के आदेश के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ बातचीत करने के बाद तय करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के पास जाएंगे या नहीं। किसान नेता टिकैत ने आगे कहा कि यदि सरकार ने जबरदस्ती किसानों को हटाने की कोशिश की तो इसमें दस हजार लोग मारे जा सकते हैं। मालूम हो कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इन किसानों की मांग तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की है। टिकैत ने कोर्ट के आदेश के बाद कहा कि हम किसानों की कमेटी में इसकी चर्चा करेंगे। 15 जनवरी को होने वाली किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत में भी शामिल होंगे। जो कोर्ट ने कमेटी बनाने की बात की है, उसमें बाद में बताएंगे कि जाएंगे या नहीं, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। जब तक बिल वापस नहीं होगा, तब तक घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसान परेड करके रहेगा। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसान यहां से अब कहीं नहीं जा रहा है। सरकार का आकलन है कि यहां हटाने पर एक हजार आदमी मारे जा सकते हैं। यह गलत आकलन है। यदि जबरन हटाने की कोशिश की गई तो यहां 10 हजार आदमी मारे जा सकते हैं। टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से किसानों को कोई राहत नहीं मिली है।
Related Articles
‘सूरत तो बस झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है’, AAP सांसद संजय सिंह ने क्यों कही ये बात; बोले- ये अंतिम चुनाव..
Post Views: 76 नई दिल्ली। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र शासित भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है, चुनाव प्रक्रिया हमेशा के लिए बंद करना चाहती है। आप मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि इस कड़ी में ताजा उदाहरण सूरत का है, […]
लाखाें लाेगाें ने मूसेवाला काे नम आंखाें से दी विदाई, फेवरेट ट्रैक्टर से निकली अंतिम यात्रा; पिता ने दी मुखाग्नि
Post Views: 275 बठिंडा/मानसा। Sidhu Moose wala Funeral Updates: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मानसा के मूसा स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। इस दौरान काफी गिनती में उनके समर्थक मौजूद थे तो वहीं राजनीतिक नेताओं ने भी संस्कार में हिस्सा लिया। उनके परिवार के सदस्याें का […]
1 नवंबर से Google इन ऐप्स को करेगा ब्लॉक, Play Store से हमेशा के लिए होगी छुट्टी,
Post Views: 363 नई दिल्ली, । Google App Block: गूगल इस साल 1 नवंबर 2022 से कई ऐप्स को ब्लॉक करने जा रहा है। गूगल ने ऐसे ऐप्स की लिस्ट तैयारी की है, जिन्हें 1 नवंबर 2022 से गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया जाएगा। दरअसल जिन ऐप्स को हटाया जाएगा, उसमें वो […]