Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दंतेवाड़ाः सुरक्षाबलों ने इनामी महिला नक्सली को मार गिराया, दो लाख रुपये का था इनाम


  1. दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सोमवार की सुबह डीआरजी के जवानों ने दो लाख रुपये के इनामी महिला नक्सली को एनकाउंटर में मार गिराया। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव, कंट्री मेड बंदूक, आईइडी सहित अन्य सामान बरामद किया। जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियलों के बारे में सूचना मिलने पर डीआरजी के जवान सर्चिंग के लिए निकले हुए थे।

इसी दौरान सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुमलनार के पास जंगलों में जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हई। इसी दौरान जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। मृतक महिला नक्सली की पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया की रहने वाली वायको पेक्को के रूप में हुई है। वायको पेक्को नक्सली संगठन PLGA प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी और उसपर दो लाख रुपये का इनाम भी था।