दिल्ली में एक सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए इन कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन अभी इसका औपचारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।
एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली सरकार को स्कूल खोले जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले बड़े बच्चों के लिए कक्षाओं को खोला जाए फिर उसके बाद मिडिल और प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं। बताते चलें कि दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी कमेटी ने दिल्ली में कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी सहमति दी है।वहीं, मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। उन्होंने बताया कि, ” हमने अगले महीने के मध्य से विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) को फिर से खोलने का मन बना लिया है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के एहतियात के कारण फिलहाल बंद हैं। लेकिन हम इसे लेकर अतिरिक्त सतर्क हैं और महामारी को देखते हुए इस पर निर्णय करेंगे।”
Post Views: 9 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते […]
Post Views: 14 लखनऊ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें […]
Post Views: 10 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में बिपरजॉय का असर देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून को बिपरजॉय का खासा असर देखने को मिलेगा। एहतियात के तौर पर […]