इलिया। इलिया कस्बे के उत्तरी मोहल्ले में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पखंडु गुप्ता के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पखंडु गुप्ता की बहु सीता खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और चिंगारी से आग भड़क उठी। सीता बुरी तरह आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रामभरोस 25, सान्वी 5, गुप्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल चकिया जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं लोगों का कहना है कि सिलेंडर की समय.समय पर जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसी घटनाएं बार.बार घट रही हैं। यह हादसा एक बार फिर से घरेलू रसोई में गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है।
Related Articles
चंदौली। बेटी की सफलता पर परिजनों ने जताया हर्ष
Post Views: 926 मुगलसराय। सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित इण्टर की परीक्षा में मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सरने नियामताबाद निवासी एस आरवीएस की छात्रा कुमारी अनामिका तिवारी ने मैथ ग्रुप इण्टर में ९५.५ प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उसकी इस उपलब्धी पर विद्यालय तथा उसके परिवार व गांव में खुशी की लहर है। परीक्षा परिणाम […]
चंदौली। जन मन विजय अभियान का शुभारम्भ
Post Views: 1,109 मुगलसराय। जन मन विजय अभियान के तहत रविवार को शकुराबाद में नए वोटर पंजीकरण सपा के जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय के प्रभारी परवेज अहमद जोखू के द्वारा कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो […]
चंदौली।ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने आवास, शौचालय का किया निरीक्षण
Post Views: 841 सकलडीहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ रम्या आर गांवों में पहुंचकर गरीबों को त्वरित न्याय दिलाने व समस्या का निस्तारण में जुट हुई है। मंगलवार को टिमिलपुरए दुर्गापुर और नागेपुर गांव पहुंचकर विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान गरीबों के आवास और सामुदायिक शौचालय के बारे में जानकारी लेते हुए पात्र लाभर्थियों […]



