पटना

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा मुंगेर पुल का उद्घाटन


मुंगेर रेल पुल का पथ निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण

(निज प्रतिनिधि)

पटना। बुधवार को पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितीन नवीन एवं अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा मुंगेर रेल पूल का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार यादव, तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएचएआई सदरे आलम, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता सुनील कुमार भी मौजूद थे।

इस पुल के निर्माण का निर्ण उस समय लिया गया जब उस कालखण्ड में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, भारत सरकार में रेल मंत्री थे और इस पुल का शिलान्याश तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा 2003 में किया गया था। यह पुल मुंगेर और खगड्यिा को जोड्नेवाली है तथा इसका निर्माण कार्य अन्तिम चरण में पहुँच चुका है, जिसे बहुत शीघ्र हीं आवागमन के लिए जनता को समर्पित किया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था तभी टोपो लैंड के मुआवजा की राशि के भुगतान के कारण यह परियोजना धीमी हो गई।

राज्य सरकार द्वारा अक्तूबर, 2021 में विशेष पैकेज के द्वारा मुआवजे की कुल राशि 57 करोड़ की राशि भुगतान की स्वीकृति प्राप्त होते हीं इस रेल सह सडक़ पुल के निर्माण की जारी बाधायें दूर हो गई। इस पुल के एप्रोच बनाने के लिये रू. 57 करोड् रूपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई। नवीन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण में टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के निर्णय के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उपलब्ध मानव बल और सड्क निर्माण सामग्री का जायजा लिया गया है और पूर्ण विश्वास है कि तय समय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर इस रेल सह सडक़ पुल का लोकार्पण कर दिया जाएगा। नवीन ने निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।