पटना

अनलॉक हुआ बिहार, नाइट कर्फ़्यू जारी


(आज समाचार सेवा)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक मे पाबंदियों के साथ बुधवार से बिहार को अनलॉक करने का फैसला लिया है। यानि बिहार मे लाँकडाउन खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण दर मे कम आयी ह तथा रिकवरी दर बढा है। इसी परिप्रेक्ष्य मे लाँकडाउन खत्म किया जा रहा है।

वहीं गृह विभाग से जारी आदेश मे कहा गया है कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बाजार और दुकानें सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कफ्यू रहेगी। होटल और रेस्टोरेंट आँनलाइन डिलीवरी रहेगीं। सरकारी और निजी आफिस 50 फिसदी उपस्थिति के साथ शाम चार बजे तक काम करेगा।


खुलेंगे

  • दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी।
  • 50% क्षमता के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट गाडिय़ां चल सकेंगी।
  • प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में 50′ कर्मचारियों की उपस्थिति रह सकेगी।
  • निजी वाहनों को अब (नाइट कर्फ्यू का वक्त छोड़कर) पास की जरूरत नहीं होगी।

पाबंदियां

  • शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।
  • अब भी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, जिम, पार्क, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
  • सभी स्कूल/कॉलेज/ कोचिंग संस्थान/ ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
  • सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेल-कूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
  • सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क भी बंद रहेंगे।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।
  • सभी रेस्टोरेंट्स/होटल/ ढाबे में से खाने के सामान की होम डिलीवरी/टेक होम सुविधा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक।
  • आवासीय होटलों में रुके गेस्ट्स के लिए इन-रूम डाइनिंग की सुविधा रहेगी।

नाइट कर्फ़्यू में छूट

  • रेल-हवाई सफर के लिए जा सकेंगे।
  • आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी निजी वाहनों से जा सकेंगे।
  • स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन चल सकेंगे।
  • आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी वाहन।
  • वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है।
  • इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे।

स्कूल, काँलेज जुलाई तक बंद रहेंगे। आँनलाइन पढाई होगी। किसी तरह की परीक्षाएं नही होगी। शादी विवाह 20 लोगों तथा श्राद्ध मे 50 लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गयीं है।  दो गज की दूरी और मास्क का उपयोग सख्ती से लागू रहेगा। सभी तरह के वाहनों का परिचालन शर्तो के साथ होगा।

व्यावसायिक प्रतिष्ठान अलटरनेट दिन वाली व्यवस्था के साथ खुलेंगे। 50 फीसदी सीट के साथ साव्रजनिक परिवहन का परिचालन होगा। शेष शर्ते पूर्व वत रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के अप्रत्याशित प्रसार को देखते हुए सरकार ने पांच मई 2021 से राज्य मे लाँकडाउन लागू किया था जिसे 34 दिन बाद वापस लेते हुए अनलॉक किया गया है।

कल से 15 जून तक एक सप्ताह के लिए अनलॉक के प्रावधान प्रभावी हो जायेगे। इसके तहत दुकानों के खोलने का समय शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है। आज तक दुकानें अपराह्न दो बजे तक ही खुल रहीं हैं। नाईट कर्फ्यू भी शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। दिन में गाडिय़ों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी। इसके साथ सरकारी व निजी कार्यालय भी 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोले जा सकते हैं। अभी तक सरकारी कार्यालय 25 फीसद कर्मचारियों के साथ खोले जा रहे थे। वर्क फ्रॉम होम की अनुमति थी।

दुकानें सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खोली जायेंगी। दुकानों को एक दिन अंतराल कर अल्टरनेट दिन खोलने का नियम जारी रहेगा। दिन में गाडिय़ों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी। निजी व सरकारी कार्यालय 50 फीसद उपस्थिति के साथ सायं चार बजे तक खोले जा सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं रहेगा।

रेस्टोरेंट व होटल आदि सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे, लेकिन केवल टेक-अवे सर्विस के लिए। वहां बैठकर भोजन करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। परीक्षाएं नहीं होंगी। ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की जा सकती है। सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में क्षमता के 50 फीसद पैसेंजर बैठाये जायेंगे। नाईट कर्फ़्यू शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

पांच से 15 मई तक लॉकडाउन- 1, 16 से 25 मई तक लॉकडाउन- 2 तथा 26 मई से एक जून तक लॉकडाउन- 3 लागू रहे थे। लाकडाउन- 4 बीते दो जून से आरंभ होकर कल समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पहले जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण के हालात का फीडबैक लिया था। इसमें जिलाधिकारियों ने संक्रमण पर नियंत्रण रखते हुए रियायतें देने की बात कही थी।

मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से आपदा प्रबंधन समूह की बैठक लॉकडाउन को लेकर बैठक बुलाई गई। इसमें राज्य के मुख्य सचिव व विकास आयुक्त के साथ गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी और राज्य के पुलिस महानिदेशक शामिल रहे। बैठक में जिलों से मिले फीडबैक पर विमर्श के बाद छूट के साथ अनलॉक का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लॉकडाउन के समाप्त करने की घोषणा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि अब छूटों के साथ अनलॉक के प्रावधान प्रभावी रहेंगे। कोरोना संक्रमण को रोकने में लॉकडाउन काफी प्रभावी रहा है। ऐसे में सरकार धीरे-धीरे छूट का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। पांच मई को जब लाकडाउन लगाया गया था, तब राज्य में हर दिन कोरोना के करीब 15 हजार मामले सामने आ रहे थे, जो धीरे-धीरे घटते हुए अब करीब एक हजार तक आ गए हैं। अचानक पूरी तरह अनलॉक से लोगों के लापरवाह होने की आशंका है, जिससे सक्रमण दर फिर बढ़ सकती है।