Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

अप्रैल में देश के भीतर 15900 कंपनियां हुईं रजिस्टर, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने दी जानकारी


नई दिल्ली, । अप्रैल में देश में 15,905 कंपनियां पंजीकृत हुईं हैं और पिछले महीने के अंत तक कुल 14,51,401 कंपनियां सक्रिय थीं। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ों से पता चला है कि 30 अप्रैल, 2022 तक कुल 23,33,958 कंपनियां, कंपनी कानून के तहत पंजीकृत थीं। इनमें से 8,29,269 कंपनियां बंद हो गईं और 7,021 लिक्विडेशन प्रक्रिया में थी। इनके अलावा 43,851 कंपनियां आधिकारिक रिकॉर्ड से अलग होने की प्रक्रिया में थीं और 2,416 कंपनियां ‘निष्क्रिय स्थिति’ में पहुंच गई थीं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के अंत में 14,51,401 सक्रिय कंपनियां थीं, जिनमें पिछले 18 महीनों के भीतर 2,53,131 कंपनियां शामिल थीं।

मंत्रालय ने कहा, “अप्रैल 2022 के दौरान कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत 851 वन परसन कंपनियों (OPCs) सहित कुल 15,905 कंपनियों को 2,316.52 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ पंजीकृत किया गया था।” बता दें कि कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कंपनी कानून लागू कर रहा है। अपने संदेश में कॉर्पोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा ने इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है।