Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में नहीं थमी तालिबान की क्रूरता


काबुल, । अफगानिस्तान में तालिबान के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिसके बाद से अब तक तालिबान की क्रूरता की कई खबरें सामने आ चुकी है। अब तक वहां पर तालिबान की क्रूरता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तालिबान ने अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दो महिलाओं समेत 11 लोगों की सरेआम पिटाई की है। अफगानिस्तान स्थित समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने बताया कि तालिबान के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के फैजाबाद में एक खेल मैदान में शुक्रवार को दो महिलाओं सहित 11 लोगों को सरेआम पीटा गया।

तालिबान ने करीब 250 लोगों को सार्वजनिक रूप से पीटा

खमा प्रेस ने एक आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए बताया कि तालिबान ने उन पर “नैतिक अपराध और व्यभिचार” का आरोप लगाते हुए उत्तरी बदख्शां प्रांत में भरी भीड़ के सामने 11 लोगों की पिटाई की थी। इससे पहले भी तालिबान ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत के ग्रिशक जिले में 16 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे थे। अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में कम से कम 250 लोगों को विभिन्न अपराधों के आरोप में तालिबान द्वारा सार्वजनिक रूप से पीटा गया है।

तालिबान ने खुद ही शुरू की सार्वजनिक दंड की प्रथा

खामा प्रेस के अनुसार, समूह के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदज़ादा ने न्यायाधीशों से मौत की सजा सहित अदालतों में अपने फैसलों में शरिया कानून लागू करने के लिए कहा, जिसके बाद नवंबर में तालिबान द्वारा सार्वजनिक दंड की प्रथा शुरू हुई। पिछले महीनों में, तालिबान द्वारा संचालित प्रशासन ने हेलमंद, फराह, ताखर, लोगार, काबुल, बदख्शां, उरुजगन, जावजान, परवान, पक्तिया, पक्तिका, लघमन, और कुछ अन्य प्रांतों सहित विभिन्न प्रांतों में सैकड़ों लोगों की पिटाई की है।

तालिबान ने की थी 3 लोगों की 39 बार पिटाई

मीडिया ने हाल ही में बताया कि अफगान मानवाधिकारों पर कार्रवाई के एक और गंभीर घटना में तालिबान ने तीन लोगों कुल 39 बार सार्वजनिक रूप से पीटा था। उनको पीटने के लिए तालिबान ने यह तर्क दिया था कि अफगानिस्तान पर शासन करने वाले संगठन को विवाह पूर्व संबंधों के लिए कोई सहनशीलता नहीं है।

अवैध यौन संबंध रखने के लिए मारे गए थे कोड़े

यह घटना पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में हुई थी। तालिबान के अधिकारियों ने कहा कि हां उन्हें कोड़े मारे गए हैं क्योंकि तीनों युवक अनैतिक कार्यों में शामिल थे। नांगरहार प्रांत में तालिबान कार्यालय के समाचार पत्र के अनुसार इन तीन व्यक्तियों पर अवैध यौन संबंध रखने के संदेह में हिरासत में लेने के बाद मुकदमा चलाया गया और सजा सुनाई गई।