Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में फिर लगे भूकंप के झटके, 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती


काबुल, अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र फैजाबाद के पास बताया जा रहा है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

फैजाबाद के पास था केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र फैजाबाद के पास था। भूकंप फैजाबाद से 101 किमी दक्षिण में आया था।

24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप

अफगानिस्तान में बीते 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 9 मार्च की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी। भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था।