Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

अब ‘शूटर दादी’ के नाम से जाना जाएगा नोएडा का ये मशहूर स्टेडियम, घोषणा


अब ‘शूटर दादी’ के नाम से जाना जाएगा नोएडा का ये मशहूर स्टेडियम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) में बने शूटिंग रेंज के नाम को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब इस स्टेडियम को शूटर दादी चंद्रो तोमर (Shooter Dadi Chandro Tomar) के नाम जाना जाएगा। आपको बता दें कि जेवर से बीजेपी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह (BJP MLA Dhirendra Singh) की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला किया था। इस संबंध में अफसरों और विभाग को आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नोएडा शूटिंग रेंज का नाम के रूप में लोकप्रिय चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाए। दादी चंद्रो तोमर का इसी साल 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। वह मेरठ के एक अस्पताल में इलाज करा रही थीं। मगर कोरोना वायरस संक्रमण को नहीं हरा सकीं।

दादी सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव थीं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने 1 दिन पहले ही मुख्यमंत्री के नाम अपने खत में यह मांग की थी कि नोएडा शूटिंग रेंज को दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाना चाहिए। ऐसा करके महिला सशक्तिकरण को बल दिया जा सकेगा। सही मायने में यह उन्हें श्रद्धांजलि होगी। इस फैसले से उनके नाम को अमरत्व मिलेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी उन्हें याद करेगी। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जल्दी शूटिंग रेंज का नाम दादी के नाम पर कर दिया जाएगा। ट्राईसिटी टुडे ने 1 दिन पहले ही यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।