Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

अमित शाह के UP दौरे से खलबली, एक तिहाई MLA का कट सकता है टिकट


  1. नई दिल्लीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। वहां वे प्रदेश में मैगा सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश के चुनावी मिशन के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गहन विमर्श भी करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने इस बार एक तिहाई वर्तमान विधायकों के टिकट काटने का मन बनाया है। अमित शाह के इसी दौरे में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। शाह के इस दौरे को लेकर प्रदेश के नेताओं में खलबली मची हुई है।

पार्टी में इन दिनों यही चर्चा चल रही है कि टिकट गंवाने वालों की लिस्ट में कौन- कौन से नेता शामिल हो सकते हैं। टिकट न पाने वाले नेताओं की तादाद 100 तक हो सकती है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने कुल 312 सीटें जीती थीं और उसे 39.67 फीसदी वोट मिले थे।

भाजपा को नुकसान की भी आशंका
भाजपा में इस बात पर भी अंदरखाने मंथन चल रहा है कि कहीं इतनी बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटने जाने का चुनाव में नुक्सान न उठाना पड़े। हालांकि जो लोग मोदी-शाह की चुनावी शैली को जानते हैं, उनका दावा है कि वे दोनों खतरे लेने से बिल्कुल नहीं हिचकेंगे।