Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में बंदूक नियंत्रण विधेयक सीनेट से पारित, 39 करोड़ से अधिक लोगों के पास है गन


वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने गुरुवार रात गोलीबारी की घटनाओं पर अंकुश लागाने वाले ऐतिहासिक बंदूक सुरक्षा विधेयक को पारित कर दिया। इसमें सत्तारूढ़ डेमोक्रेट के साथ 15 रिपब्लिकन सांसदों ने भी साथ दिया। इसके प्रतिनिधि सभा से भी जल्द पास होने की उम्मीद है। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के हस्ताक्षर से यह कानून का रूप ले लेगा। कानून बनने के बाद केवल आत्मरक्षा के लिए बंदूक रखने का अधिकार होगा।

पिछले तीस साल में संघीय बंदूक कानून सुधार को लेकर अमेरिका की यह पहली बड़ी पहल है। सीनेट में विधेयक पारित हाने के कुछ घंटे पहले गुरुवार को ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयार्क बंदूक सुधार कानून को असंवैधानिक बताते हुए रद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अमेरिकियों को बंदूक लेकर चलने पर रोक नहीं लगाई जा सकती। न ही इसमें कोई शर्त जोड़ी जा सकती है। बंदूक लेकर चलना अमेरिकियों का मौलिक अधिकार है। कोर्ट के फैसले से अमेरिका में फैले गन कल्चर पर रोक लगाने को झटका लगा था।