Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको में पुलिस व सशस्त्र नागरिकों में झड़प, 12 की मौत


मेक्सिको सिटी,। मेक्सिको के जलिस्को राज्य के एल साल्टो शहर में पुलिस व सशस्त्र नागरिकों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर एनरिक अल्फारो ने इस घटना की पुष्टि की। अल्फारो ने गुरुवार को ट्विटर पर बताया कि मारे गए लोगों में चार पुलिसकर्मी भी हैं।

सशस्त्र नागरिक एक घर से गोलियां चला रहे थे। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आठ हमलावरों को मार गिराया, जबकि तीन घायल हो गए। गवर्नर ने कहा कि दुर्भाग्य से मुठभेड़ के दौरान चार पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि जलिस्को में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इसकी रोकथाम के लिए गत मार्च में राजय में ज्वाइंट टास्क फोर्स तैनात किया था।