Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Uttarakhand : हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी 28 जून को लेंगे शपथ


नैनीताल, : हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को 28 जून को देहरादून राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) गुरमीत सिंह शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6.15 बजे होगा। न्यायमूर्ति सांघी नैनीताल हाई कोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

इससे पहले न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एचएस कपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सरिएफ जोजेफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता,जेएस खेहर, बारिन घोष, केएम जोसेफ, रमेश रंगनाथन व राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायधीश रह चुके हैं। वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा हैं। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। न्यायमूर्ति सांघी दिल्ली हाईकोर्ट से पदोन्नत होकर नैनीताल हाई कोर्ट आ रहे हैं।

नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ था। 1965 में परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए। दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की। 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नई दिल्ली से इंटर उत्तीर्ण किया।