पटना

अरवल: कार की टक्कर से लोजपा नेता की मौत, दो अन्य घायल


अरवल। जिला में अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में लोजपा नेता की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर चौरम थाना और अरवल थाना सीमा क्षेत्र के एस एच पर सुखी बिगहा मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही अल्टो कार ने तीन लोगो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लोजपा नेता उमेश यादव की मृत्यु हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उमेश यादव जिला लोजपा रामविलास के नेता है। वे हर दिन के भांति सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए अपने साथियो के साथ निकले थे। घायलों कि पहचान रघुवीर पाण्डेय और सुरेश सिंह के रूप में हुई है, जो नगर क्षेत्र के बैदराबाद के निवासी है। इधर टक्कर मारकर अल्टो कार का चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। रामपुर चौरम थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गाड़ी जब्त कर लाया गया है।

घटना कि सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर स्थानीय विधायक महानंद सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार, पूर्व जिप सदस्य रविंद्र यादव, जदयू नेता पप्पू वर्मा, अमरा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार उपस्थित होकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।