News TOP STORIES अलीगढ़ उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

अलीगढ़ः महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी


  1. अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अलीगढ़ दौरा है। मोदी यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी व डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन एवं सुरक्षाबलों ने सुरक्षा-व्यवस्था के बंदोबस्त किए हैं। वहीं, मोदी हवाई मार्ग से दोपहर 12 बजे लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे। जहां से उनकी कार का काफिला निकला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बारे में जानकारी दी।

आज UP के दौरे पर PM मोदी

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि, राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की मांग लगातार उठ र​ही थी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह जाट समाज से थे, इसीलिए जाट समाज में ये मांग ज़्यादा थी। और, ये होनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि, राजा महेंद्र प्रताप सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान था। उनको सम्मान देने के लिए सरकार द्वारा ये कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार, प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने जा रही है।

अलीगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। मोदी के अलीगढ़ दौरे से पहले उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। मोदी मंगलवार यानी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले पहुंच रहे हैं। यहां शिक्षा के क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के रूप में एक अच्छा योगदान देने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने यह भी कहा कि, भाजपा किसी जाति को लेकर कोई काम नहीं करती है।