Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ के लिए करना होगा बस इतना इंतजार


नई दिल्ली, ।Pushpa 2 Release: साल 2021 के ब्लॉकबस्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन का लुक और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। पुष्पा दा राइज को देखने के बाद हिंदी बेल्ट सहित देश भर में फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल्स को लेकर क्रेज बढ़ गया है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के फ्लोर पर आने की बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अल्लू अर्जुन की फिल्म इस साल अगस्त तक फ्लोर पर आ सकती है। अगस्त में फ्लोर पर आने के बाद फिल्म की शूटिंग के सभी शेड्यूलों की 6 महीने में पूरा होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसमें कई एक्शन सीन्स को फिल्माया जाएगा।

साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, पुष्पा द रूल्स में होने वाला एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे सीन्स में से एक होगा। एक्शन सीक्वेंस की पूरा करने के बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा। इसके मुताबिक अब ये फिल्म अगले साल 2023 के मिड या लास्ट में रिलीज हो सकती है।