News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिजनेस बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

Breaking News : गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी उदयपुर हत्याकांड की जांच, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए केंद्र के फैसले पर सवाल


नई दिल्ली, । बिहार में एमआइएमआइएम को बड़ा झटका लगा है।असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायक आज आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं। उधर, उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उदयपुर की घटना को लेकर सियासत भी जारी है। भाजपा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस बीच उदयपुर जिले के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और प्रदेश में 24 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामले 99,602 हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 3.35% है।

  • 03:09 PM, 29 Jun 2022

    राजद में शामिल हुए AIMIM के चार विधायक

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि AIMIM के पांच विधायकों में से चार MLA आज हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। अब हम बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं।

  • 03:06 PM, 29 Jun 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल

    उदयपुर घटना की जांच NIA को सौंपे जाने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना बहुत ही निदंनीय है। राजस्थान सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 2-4 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया है। ये दर्शाता है कि घटना को सतर्कता से लिया गया है। अब राज्य सरकार खुद मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब राज्य सरकार का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। इस घटना की जांच राज्य सरकार खुद CBI को सौंपती या किसी और एंजेसी को सौंपती लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बिना बताए, बिना उन्हें शामिल किए जांच को किसी और को सौंप दिया तो ये करना उचित नहीं है।

  • 02:43 PM, 29 Jun 2022

    उदयपुर की घटना पर बोले केरल के राज्यपाल

    उदयपुर मामले पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बयान दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हमारे बच्चों को ईश-निंदा करने वालों का सर कलम करना पढ़ाया जा रहा है? मुस्लिम कानून कुरान से नहीं आया है, वह किसी इंसान ने लिखा है जिसमें सर कलम करने का कानून है और यह कानून बच्चों को मदरसा में पढ़ाया जा रहा है।

  • 02:23 PM, 29 Jun 2022

    राजद में शामिल होंगे AIMIM के चार विधायक

    बिहार की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के चार विधायक राजद में शामिल होंगे। विधायक शाहनवाज, मोहम्मद अंजर नैमी, मोहम्मद इजहार आसफी और सैयद रुकनुद्दीन आज राजद का दामन थामेंगे।

  • 01:47 PM, 29 Jun 2022

    सीएम गहलोत ने की अधिकारियों के संग बैठक

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

  • 01:41 PM, 29 Jun 2022

    NIA ने कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में दर्ज की FIR

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले में जांच करेगी। NIA ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

  • 01:24 PM, 29 Jun 2022

    पूरा देश आज कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ है- राज्यवर्धन राठौर

    राज्यवर्धन राठौर ने कन्हैयालाल की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कल जो उदयपुर में घटना हुई है, एक आतंकी हमले में कन्हैयालाल व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, इससे पूरा देश में आक्रोश है। राजस्थान के साधारण लोगों में असुरक्षा की भावना भी है। वर्तमान में राजस्थान में लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना है। लेकिन कानून के तहत शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। हम सबकी संवेदनाएं कन्हैलालाल जी के साथ हैं। पूरा देश आज कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ है।

  • 01:18 PM, 29 Jun 2022

    ये हत्याकांड नहीं, आतंकी हमला है- राज्यवर्धन राठौर

    राज्यवर्धन राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री इस घटना को हत्याकांड कहते हैं। जब कोई हत्याकांड का वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है, ये सामान्य विवाद में नहीं होता है। ये हत्याकांड नहीं, ये सरेआम आतंकी हमला है। ये पूरे समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है।

  • 01:16 PM, 29 Jun 2022

    ‘राजस्थान में पनप रहे आतंकी संगठन, घटना के लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार’

    भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने कन्हैयालाल की हत्या के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जिस प्रकार से कार्रवाई की है, पूरी तरह से राज्य सरकार इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है। ये अपने आप में एक अलग घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं बार-बार राजस्थान में हो रही हैं, ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं।

  • 01:03 PM, 29 Jun 2022

    निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में चल रही 47वीं जीएसटी परिषद की बैठक

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 47वीं जीएसटी परिषद की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।

  • 12:50 PM, 29 Jun 2022

    उधमपुर पहुंचा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

    अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज उधमपुर पहुंच गया है। उधमपुर डीसी कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सिविल प्रशासन और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। स्वच्छता परिसर स्थापित किए गए हैं।

    12:23 PM, 29 Jun 2022

    कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग

    राजस्थान के उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में भारी तादात में लोग शामिल हुए।

  • 12:20 PM, 29 Jun 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें केंद्र से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में सुरक्षा मुहैया कराने के आधार पर खतरे की आशंका का ब्योरा मांगा गया था।

  • 12:14 PM, 29 Jun 2022

    एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए बागी विधायक

    शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से गोवा जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं। बता दें कि गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक किए गए हैं। फिर वे कल यहीं से ही मुंबई के लिए रवाना होंगे।

  • 12:03 PM, 29 Jun 2022

    सीएम योगी ने जिला मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की।

  • 11:50 AM, 29 Jun 2022

    भारी बारिश से प्रभावित हुआ सामान्य जनजीवन

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

  • 11:49 AM, 29 Jun 2022

    घर पहुंचा कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर

    राजस्थान के उदयपुर के मालदास गली इलाके में कल दो लोगों द्वारा मारे गए कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया।

  • 11:46 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा करता हूं- ओवैसी

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा मैं उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा करता हूं, हमें उम्मीद है कि राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ज्यादा सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि कट्टरता फैल रही है, नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, सिर्फ निलंबन ही काफी नहीं है।

  • 11:43 AM, 29 Jun 2022

    सीएम गहलोत ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 जून को कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

  • 11:18 AM, 29 Jun 2022

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या की जांच सौंप दी है। इस बात की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह के आफिस ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

  • 11:06 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर की घटना पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उदयपुर की घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंसानियत के खिलाफ तालिबानी क्रूरता और शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है और न इस्लाम वाला, यह तालिबानी वाला ही कर सकता है। इस तरह की तालिबानी साजिशों को परास्त करना सबकी जिम्मेदारी है। यह केवल इंसानियत के नहीं बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है।

  • 10:47 AM, 29 Jun 2022

    आरोपियों से पूछताछ जारी- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

    राजस्थान ACB के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम एन ने उदयपुर घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अभी पोस्टमार्टम चल रहा है और थोड़ी देर में दाह संस्कार किया जाएगा। उम्मीद है यह शांतिपूर्वक होगा। संवेदनशील और धार्मिक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

  • 10:36 AM, 29 Jun 2022

    बारिश से मौसम हुआ सुहावना

    बिहार की राजधानी पटना में मौसम सुहावना हो गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है।

    10:29 AM, 29 Jun 2022

    पूछताछ के लिए जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए एक्टर विजय

    अभिनेता विजय बाबू अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में लगातार तीसरे दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए।

  • 10:13 AM, 29 Jun 2022

    फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उद्धव सरकार

    महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार अब सुप्रीम कोर्ट का रूख करेगी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि हम महाराष्ट्र के राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था।

  • 09:51 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर घटना पर एसपी मनोज कुमार ने की जनता से अपील

    उदयपुर घटना पर एसपी मनोज कुमार ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी से कानून में विश्वास रखने की अपील करता हूं। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। हत्या के बाद कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • 09:45 AM, 29 Jun 2022

    गहलोत सरकार पर बरसे गुलाब चंद कटारिया

    भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार की सोच ही ऐसी है। त्योहारों पर 24 घंटे बिजली दी जाती है तो ये लोगों में एक संदेश देता हैं और उनमें द्वेष पैदा करता है। हिंदुओं के त्योहार पर पूरे राजस्थान में धारा 144 लगा दी जाती है फिर लोग उसको तोड़ेंगे, टकराव होगा और उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। मैं उस तत्व तक पहुंचना चाहता हूं जिसके कारण से इस प्रकार के अपराध होते हैं। इसकी तह तक पहुंच कर जिस भी एंजेसी की मदद चाहिए उसकी मदद लेकर इसके अंतिम छोर तक पहुंच कर इसे नष्ट किया जाना चाहिए।

  • 09:43 AM, 29 Jun 2022

    राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर लगाए आरोप

    उदयपुर घटना पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि BJP ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है जो कहीं भी आग सुलगा सकता है। यह भाजपा का किया धरा है और निश्चित रूप से भाजपा इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी घटनाएं क्यों नहीं हुईं। यह अपने स्वार्थ और राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की घटनाओं को भड़का देते हैं।

  • 09:29 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर घटना की SIT कर रही है जांच- मंत्री सुभाष गर्ग

    उदयपुर घटना पर राजस्थान सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा इस मामले में SIT गठित कर दी गई है। पुलिस ने 6 घंटे में आरोपियों को पकड़ा है। इस तरह की घटना न हो उसके लिए प्रशासन को मुस्तैद कर दिया है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की देख-रेख में एक टीम को तैयार कर मौके पर रवाना किया गया है।

  • 09:27 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर घटना की जांच हो रही है- अशोक गहलोत

    उदयपुर में हुई घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर किसी से लिंक ना हो तब तक ऐसी घटनाएं नहीं होती है, ये अनुभव कहता है। उसी रूप में इस मामले की जांच की जा रही है।

  • 09:26 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर हत्याकांड पर बोले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

    उदयपुर हत्याकांड पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है, हम इस हत्याकांड की साजिश और इसके लिंक को गंभीरता से लेंगे। मैं एक बैठक के लिए जा रहा हूं और आपको परिणाम बता दूंगा।

  • 09:19 AM, 29 Jun 2022

    COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामले 99,602 हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 3.35% है।

    09:16 AM, 29 Jun 2022

    कन्हैया लाल के परिजनों को मिलेगा आर्थिक मुआवजा

    उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मृतक कन्हैया लाल के परिजनों को 31 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाने का एलान किया है।

  • 09:09 AM, 29 Jun 2022

    भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई बटालियन कमांडर स्तर की सीमा बैठक

    बीएसएफ ने बताया कि कल भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर के मुनाबाओ में बटालियन कमांडर स्तर की सीमा बैठक आयोजित हुई। बाड़मेर सेक्टर के बीएसएफ बटालियन कमांडरों और पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडरों ने बैठक में भाग लिया और सीमा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

  • 09:08 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर की घटना पर बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

    उदयपुर की घटना पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की नंपुसक सरकार है। साढ़े तीन साल हो गए और इन्होंने जो काम किए हैं उसके कारण ही आज जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। ये एक अकेली घटना नहीं है अनेकों घटनाएं होने का इंतजार कर रही हैं। राजस्थान सरकार हाथ बांध के सिर्फ अपनी कुर्सी बचाकर बैठी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानसिक रूप से दिल्ली में रहते हैं और अंदरूनी खींचतान के कारण जनता पिस रही है। जब राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं तो ऐसे ही लोगों के हौसले बढ़ते हैं।

  • 08:31 AM, 29 Jun 2022

    विष्णु देव साई ने की कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच की मांग

    भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रमुख विष्णु देव साई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पत्र लिखकर बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी के खिलाफ कथित तौर पर आदिवासी युवाओं को योजना के खिलाफ उकसाने के आरोप में जांच की मांग की है।

  • 08:29 AM, 29 Jun 2022

    मुंबई बिल्डिंग हादसे में 19 लोगों की मौत

    मुंबई पुलिस ने बताया कि कुर्ला में इमारत गिरने से 15 लोग घायल हुए और कुल 19 लोगों की मृत्यु हुई। अन्य मकान मालिकों और एक दिलीप बिस्वास के खिलाफ IPC की धारा 304(2), 308, 337, 338 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • 08:28 AM, 29 Jun 2022

    मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग

    दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में खाद्य भंडारण गोदाम में आग लग गई। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

  • 08:19 AM, 29 Jun 2022

    उदयपुर हत्याकांड के बाद राजस्थान में धारा 144 लागू

    राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, राज्य भर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और अगले एक महीने के लिए सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।