News TOP STORIES नयी दिल्ली

आंदोलन के 100 दिन पर राहुल गांधी का ट्वीट, कहा-अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के जारी आंदोलन को आज 100 दिन हो गए हैं। किसान नए कृषि कानून को वापस और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। दिल्ली की टिकरी, सिंधु और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। किसानों के साथ विपक्ष भी लगातार सरकार को घेर रहा है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से लेकर महंगाई के मुद्दे पर लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। आज दिल्ली में किसानों के आंदोलन को 100 दिन हो गए है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि देश की सीमा पर जान जिन किसानों के बेटे जान बिछाते हैं। उनके लिए दिल्ली की सीमा कीलें बिछाई हैं। अन्नदाता अपना अधिकार मांग रहा है लेकिन सरकार अत्याचार करने में लगी हैं।

राहुल गांधी इन दिनों विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटे है। केरल की एक रैली में उन्होंने कहा था कि अगर हम जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा, तब तक शांति से नहीं बैठेंगे। उन्होंने पीएम मोदी पर किसान कानून के पीछे अपने कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था।