Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘आज जो सत्ता में बैठे हैं वह सत्य के उपासक नहीं ‘सत्ता’ के उपासक हैं’, सहारनपुर में बोलीं प्रि‍यंका गांधी


'आज जो सत्ता में बैठे हैं वह सत्य के उपासक नहीं 'सत्ता' के उपासक हैं', सहारनपुर में बोलीं प्रि‍यंका गांधी
इमरान मसूद के समर्थन में प्रि‍यंका गांधी का रोड शो।

नई द‍िल्‍ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में आईएनडीआईए के कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो क‍िया।

 

प्रि‍यंका ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, ”आज जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है।”

प्रि‍यंका गांधी का रोड शो सुबह 10 बजे, चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी से प्रारंभ होकर रायवाला, जेबीएस इंटर कालेज, लकड़ी बाजार, कम्बोह का पुल, रांघड़ों का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरुद्वारा रोड पहुंचकर संपन्न होगा।